Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एम्स के निर्माण कार्य की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Nov 2020

Last updated on: Nov 21, 2020, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के कोठीपुरा में एम्स के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और समीक्षा की।पीजीआईएमइआर चण्डीगढ़ के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा निर्माण कम्पनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस संस्थान के निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में हिमाचल प्रदेश के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने सन्तोष व्यक्त किया कि कोविड-19 संकट के बावजूद एम्स का निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और दिसम्बर, 2021 तक इसका कार्य पूर्ण होने की संभावना है। उन्होंने संस्थान में इस वर्ष के दिसम्बर माह तक एमबीबीएस की कक्षाएं आरम्भ करने के लिए प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि इस स्वास्थ्य संस्थान के लिए हिमाचल प्रदेश के 18 चिकित्सकों का चयन हुआ है।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार एम्स से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और जलापूर्ति तथा विद्युत से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस संस्थान के बिजली के बिल पर छूट प्रदान करने के मामले पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिए 73 करोड़ रुपये और जलापूर्ति व्यवस्था के लिए 65 करोड़ रुपये जारी किए हैं।जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के लिए एम्स स्वीकृत करने और इसके निर्माण के लिए बजट का पर्याप्त प्रावधान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में यह संस्थान मील पत्थर साबित होगा।जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने एम्स के निर्माणाधीन विभिन्न खण्डों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए।पीजीआईएमइआर चण्डीगढ़ के निदेशक डाॅ. जगत राम ने प्रस्तुतिकरण के दौरान कहा कि इस संस्थान में एमबीबीएस की 100 सीटें होगी और कक्षाएं इस वर्ष दिसम्बर में आरम्भ की जाएंगी। इसके पश्चात जनवरी, 2021 में ओपीडी आरम्भ करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर में 750 बिस्तर की सुविधा तथा इसमें 183 संकाय सदस्य और 600 नर्सें होगी। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में एक अस्थाई विद्युत उप-केन्द्र स्थापित किया गया है।इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Bilaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD