Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुँचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिलासपुर , 21 Nov 2020

Last updated on: Nov 21, 2020, 00:00 IST

भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुँचे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों ने बिलासपुर के लुहणू मैदान में श्री नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि बिलासपुर जिला के लोगों ने कालेज के दिनों से ही उनका समर्थन और प्रोत्साहन किया है और भाजपा की विचारधारा को लेकर वह आगे चलते रहे ताकि देश और देशवासियों की सच्ची सेवा कर सकें।उन्होंने कहा कि भाजपा ने हाल में बिहार चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है और इससे कुछ समय पूर्व कई और राज्यों में कमल खिला है। इसका श्रेय प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जिन्होंने समाज के शोषित, पिछड़े, पीड़ित वर्गांे के आंसू पोंछकर उन्हें सम्मानजनक जीवन देने का अवसर दिया है।जगत प्रकाश नडड्ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण ही भारत कोविड महामारी से सफलतापूर्वक लड़ रहा है जबकि कई विकसित देश इस वायरस को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं और उनकी व्यवस्था चरमरा गई है। देश में पहले से इसके लिए कोई तैयारी नहीं थी लेकिन प्रधानमंत्री के प्रयासों और समय से लिए गए निर्णयों के कारण देश में आज सुरक्षा उपकरणों, मास्क, कोविड अस्पालों और जांच सुविधाओं की कमी नहीं है। नतीजतन, देश में आज हर रोज 15 लाख लोगां की कोविड जांच हो रही है। 

यह गर्व की बात है कि हमने 150 देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा निर्यात की है।उन्होंने कहा कि आज भारत बदल रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है जिन्होंने अनेक ठोस निर्णय लेकर देश को नई दिशा दी है ओर आज समाज का हर वर्ग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुआ है।श्री नड्डा ने कहा कि हिमाचल सरकार बेहतर कार्य कर रही है और राष्ट्रीय उच्च मार्गां, एम्स व विकास के अन्य कार्यां में सरकार का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने का हिमाचल को भरपूर लाभ मिला है और प्रदेश को अनेक स्वास्थ्य संस्थान तथा अन्य विकास परियोजनाएं दी गई हैं। बिलासपुर में एम्स को लेकर विपक्ष बहुत हंगामा करता रहा, लेकिन अब विपक्षी नेताओं की आवाज बंद है।प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मारकंडा, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया और खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग, सांसद किशन कपूर, रामस्वरूप शर्मा, इंदू गोस्वामी, विधायकगण, विभिन्न बोर्डां और निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Bilaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD