मेयर व डीसी ने शुरू करवाया हैरीटेज स्ट्रीट का काम शुरू
समानिया गेट से ए-टैंक तक सात हिस्सों में पूरा होगा काम
Web Admin
5 Dariya News
पटियाला , 20 Nov 2020
Last updated on: Nov 20, 2020, 00:00 IST
42 करोड़ रुपये की लागत से शाही शहर में शुरू की जाने वाली हैरीटेज स्ट्रीट का काम शुक्रवार को मेयर संजीव शर्मा बिट्टू और डीसी कुमार अमित ने मौके पर पहुंचकर शुरू करवाया। इस दौरान उनके साथ निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर और पूडा से सुरभी मलिक के आलावा इंजीनियरों की टीम मौके पर उपस्थित थी।हैरीटेज स्ट्रीट को लेकर तैयार किए गए नक्शे पर उक्त अधिकारियों से इंजीनियरों के साथ विस्तार से चर्चा की। इसके बाद तय किया गया कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को कम से कम हिस्से में प्रभारित किया जाए, इसके लिए जरूरी है कि काम को अलग-अलग हिस्सों में पूरा किया जाए। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंजीनियरों की टीम को निर्देश दिया कि वह हैरीटेज स्ट्रीट को तैयार करने के लिए समानिया गेट से गुड़मंडी, वर्तन बाजार, किला चौक, चूड़ियां वाला बाजार, सदर बाजारसे होकर ए-टैंक तक के हिस्से को सात चरणों में पूरा किया जाएगा। इस प्रोजैक्ट को पूरा करने के लिए शहर के प्रमुख बाजारों की ओर जाने वाले ट्रैफिक को अलग-अलग हिस्सों में बदलने के साथ-साथ कुछ हिस्सों में ट्रैफिक को वन-वे भी किया जाएगा।मेयर संजीव शर्मा बिट्टू के अनुसार हैरीटेज स्ट्रीट का काम करीब एक साल में पूरा किया जाना है। हैरीटेज स्ट्रीट का काम पूरा करने के लिए तय स्ट्रीट में आने वाली बिजली या टेलीफोन की तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इसके अलावा इस हिस्सों में सीवरेज और पानी की सप्लाई लाइन को भी दुरुस्त किया जाएगा, ताकि काम पूरा होने के बाद उसे कई सालों तक दौबारा से खोदने की जरूरत न पड़े।