Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

1.36 लाख रुपये से घराना के लोगों को उपलब्ध होगा पेयजल : विपिन सिंह परमार

कहा... प्रदेश सरकार समाज़ के सभी वर्गों के उत्थान के लिये प्रतिबद्ध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 17 Nov 2020

Last updated on: Nov 17, 2020, 00:00 IST

सुलह के प्रत्येक घर में नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने यह विचार ग्राम पंचायत  घराणा में  जल जीवन मिशन के तहत 1.36 लाख  की लागत से बनने वाली पेयजल योजना के शुभारंभ के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए दी।उन्होंने कहा कि सुलह विधान सभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन में 15 पेयजल स्कीमों पर कार्य चल रहा है ताकि लोगों को नलकूप द्वारा पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि घराना पेयजल योजना से घराणा खास, अलसा, बदरेहड़ और तमलोह गाँवों के 400 परिवारांे 2000 से अधिक लोगो को लाभ मिलेगा।इसके उपरांत उन्होंने घराणा में 4 लाख 37 हजार रुपये से निर्मित महाशा वार्ड नम्वर- 3 के  रास्ते का उद्घाटन किया। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने 2.15 लाख रुपये निर्मित घराणा के वार्ड दो की लिंक सड़क का उद्घाटन  किया। इस लिंक रोड से चार पंचायतो के लोगो को लाभ मिलेगा।परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, महिलाओं, किसानों, बागवानों, गरीबों सहित हर वर्ग के समाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्हेांने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से प्रदेश के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में इन योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने सबसे पहला कार्य वृद्धजनों के लिए पेंशन की आयु को 80 से कम कर 70 वर्ष किया और इससे प्रदेश के 2 लाख 85 हजार से अधिक लोग लाभांवित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए समाजिक सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के द्वारा महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिल रही है।  उन्होंने कहा कि इस योजना के अर्न्तगत सभी हिमाचली परिवारों को चाहे वे किसी भी वर्ग के हों तथा जिनके पास पहले से घरेलू गैस कुनेक्शन नही है, को सरकार द्वारा निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने डैई में 25 लाख  रुपये से निर्मित होने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र तथा 19.84 लाख रुपये की लागत से बनने बाली वेटनरी डिस्पेंसरी का का शिलान्यास किया। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने डैई में 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से स्थानीय लोगों को अपने समारोहों के लिये घर के समीप सुविधा उपलब्ध होगी।इस दौरान विधानभा अध्यक्ष ने घराणा और डैई में जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटारा किया तथा शेष समस्याओं के निपटारे के लिये सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए ।इस अवसर पर में महामंत्री सुखदेव मसंद, घराणा पंचायत के उपप्रधान प्रेम सिंह, भूतपूर्व प्रधान रंजीत सिंह, ग्राम केन्द्र प्रभारी प्रताप पठानिया, बूथ अध्यक्ष सुनील पठानिया, अध्यक्ष वीना राणा, बीडीसी सदस्य सुजाता राणा, ग्राम केन्द्र अध्यक्ष धीरा देविन्दर सिंह, कैप्टन प्रताप चन्द चौहान, प्रधान डैई संसार चंद चौहान, बीडीसी चेयरमैन सुनील मेहता, कालिदास, पवन राणा, युद्धवीर सिंह, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनिल पुरी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी मुनीष सहगल, एसडीओ अनूप सूद, बीडीओ भेडू महादेव सिकंदर, डॉक्टर संदीप मिश्रा एवं बीएमओ भवारना डॉ. मीनाक्षी गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

 

Tags: Dharamshala , Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD