Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से : विपिन सिंह परमार

कोविड-19 के प्रोटोकॉल का रखा जाएगा विशेष ध्यान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 16 Nov 2020

Last updated on: Nov 16, 2020, 00:00 IST

धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से लेकर 11 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जाएगा।यह जानकारी विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सोमवार को तपोवन विधानसभा परिसर में शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने विधानसभा परिसर में सुविधाओं का निरीक्षण भी किया तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रहेगी इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को ट्रेफिक प्लान भी तैयार करने के लिए कहा गया है ताकि धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में आम जनमानस को आवाजाही में किसी तरह की असुविधा नहीं हो। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विभागों के अधिकारियों को विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा 29 नवंबर को तपोवन में विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल की अनुपालना के लिए भी प्लान निर्धारित करने के लिए कहा गया है।उन्होंने कहा कि तपोवन स्थित विधानसभा परिसर को सत्र से पहले तथा सत्र के दौरान भी सेनेटाइज करने का पूरा प्रबंध किया जाएगा इसके साथ ही विधानसभा परिसर में कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। इस दौरान चिकित्सकों तथा मेडिकल स्टाफ भी उपयुक्त संख्या में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सामाजिक दूरी का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा तथा विधानसभा परिसर में प्रवेश पर मास्क पहनना भी जरूरी होगा।इससे पहले उपायुक्त राकेश प्रजापति ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा सत्र से पूर्व तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा विभागीय अधिकारियों को भी विधानसभा सत्र से जुड़ी प्रबंध व्यवस्थाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के लिए कहा गया। इस  इस अवसर पर विधानसभा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dharamshala , Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD