Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टांडा मेडिकल कॉलेज में आधुनिक चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिये उठाये कारगर कदम : राजीव सैजल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 12 Nov 2020

Last updated on: Nov 12, 2020, 00:00 IST

राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में रोगियों को आधुनिक सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिये कारगर कदम उठाये जा रहे हैं, चरणबद्व तरीके से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध करवाये जायेंगे ताकि रोगियों को उपचार की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिये प्रतिबद्व है। यह विचार स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा का दौरा करने के दौरान व्यक्त किये।उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों को भी समयबद्व पूरा करने के दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था एवं तीमारदारों के लिये भी बेहतर सुविधायें प्रदान करने के लिये विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ‘हिमकेयर’ तथा ‘सहारा’ जैसी अभिनव योजनायें आरंभ कर जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा में हिमाचल को स्टेट ऑफ स्टेटस के सर्वें में पुरस्कृत भी किया गया है।इस दौरान उन्होंने इस दौरान मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ तथा अन्य की समस्यायें भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज के केमोथेरेपी खंड का निरीक्षण भी किया।इस अवसर पर विधायक अरूण कुमार, विशाल नेहरिया, प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज भानू अवस्थी, एसडीएम शशि पाल नेगी व अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Rajiv Saizal , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD