Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बलबीर सिंह सिद्धू ने 35 मैडीकल अधिकारियों (डैंटल) को नियुक्ति पत्र सौंपे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Nov 2020

Last updated on: Nov 12, 2020, 00:00 IST

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज 35 मैडीकल अफ़सरों (डैंटल) को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल विशेष तौर पर मौजूद थे।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ‘घर घर रोजग़ार ’ योजना के अंतर्गत नौकरियाँ देने का वायदा किया था। इस मकसद की पूर्ति के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस कड़ी के अंतर्गत आज 35 मैडीकल अफ़सर (डैंटल) भर्ती किये गए हैं। वह अपनी सेवाओं पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में देंगे।स. सिद्धू ने आगे कहा कि पंजाब में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। हाल ही में, 107 माहिर डाक्टरों और 375 मैडीकल अफ़सर (जनरल) को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। इन डाक्टरों में 19 ई.एन.टी., 32 पैथोलोजी, 7 मैडिसन, 18 आँखों के माहिर, 4 मनोरोग माहिर, 11 चमड़ी और 16 हड्डियों के माहिरों के साथ साथ 375 मैडीकल अफ़सर (जनरल) भर्ती किये गए हैं।इसके इलावा, स्वास्थ्य विभाग पंजाब के अधीन 2017 से 2019 तक मैडीकल अधिकारियों समेत पैरा मैडीकल और अन्य स्टाफ के 7000 पद भरे जा चुके हैं जबकि 3940 पदों की भर्ती प्रक्रिया अधीन है।इस मौके पर दूसरों के अलावा डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं डा. मनजीत सिंह, डायरैक्टर प्रक्योरमैंट राजेश शर्मा, सहकारी बैंक, मोहाली के डायरैक्टर श्री हरकेश चंद शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD