Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम, अरुणा चौधरी ने 362 आंगनवाड़ी सुपरवाईजऱों को सौंपे नियुक्ति पत्र

कहा, तरक्की हासिल 282 और 80 नव-नियुक्त आंगनवाड़ी सुपरवाईजऱ राज्य की नयी पीढ़ी को पोषक ख़ुराक और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में अहम योगदान डालेंगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Nov 2020

Last updated on: Nov 11, 2020, 00:00 IST

महिलाओं को अधिक अधिकार देने की ओर बड़ा कदम उठाते हुये पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने आज 362 आंगनवाड़ी सुपरवाईजऱों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें से पंजाब राज्य अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के द्वारा भर्ती हुई 80 आंगनवाड़ी सुपरवाईजऱों को पंजाब भवन में नियुक्ति पत्र दिए गए जबकि आंगनवाड़ी वर्करों के पद से तरक्की प्राप्त 282 आंगनवाड़ी सुपरवाईजऱों को सम्बन्धित ज़िलों में नियुक्ति पत्र जारी किये गए जिससे कोविड -19 के फैलाव को रोकने के लिए चल रहे विभागीय कामकाज प्रभावित ना हों।नव-नियुक्त आंगनवाड़ी सुपरवाईजऱों को विभाग में तनदेही और समर्पण भावना से काम करने के लिए प्रेरित करते हुये श्रीमती अरुणा चौधरी ने कहा कि नयी भर्ती हुई और तरक्की प्राप्त आंगनवाड़ी सुपरवाईजऱों से विभाग को मज़बूती तो मिलेगी ही, साथ ही राज्य की नयी पीढ़ी को पौष्टिक ख़ुराक और स्वस्थ वातावरण देने में मदद के अलावा राज्य में हर वर्ग के लोगों को सरकार की कल्याण स्कीमों संबंधी समयबद्ध जानकारी देने में भी यह सुपरवाईजऱ महिलाएं अहम योगदान डालेंगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ विभाग के प्रमुख सचिव श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तवा, डायरैक्टर श्री विपुल उज्जवल, संयुक्त सचिव श्रीमती विम्मी भुल्लर और डिप्टी डायरैक्टर श्री गुरजिन्दर सिंह मोड़ भी मौजूद थे।

आंगनवाड़ी सुपरवाईजऱों की बड़ी स्तर पर भर्ती से आंगनवाड़ी वर्करों का मनोबल बढऩे की बात कहते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री ने कहा कि सीधी भर्ती और तरक्कियों के द्वारा खाली पद भरने सम्बन्धी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के लक्ष्य को प्राप्त करने की तरफ कदम उठाते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग ने हाल ही में आंगनवाड़ी सुपरवाईजऱों के पद पर 282 आंगनवाड़ी वर्करें को तरक्की दी है और 80 आंगनवाड़ी सुपरवाईजऱों को पंजाब राज्य अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के द्वारा विभाग में नियुक्त किया गया है। मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सुपरवाईजऱों की भर्ती से आंगनवाड़ी वर्करों का सरकार की नीतियों में विश्वास और मज़बूत होगा। अरुणा चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घर-घर रोजग़ार मिशन के अंतर्गत नौजवानों को नौकरियाँ देने की अपनी कोशिशों को जारी रखते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग में विभिन्न खाली पद जल्दी भरे जाएंगे और इस सम्बन्धी विज्ञापन जल्द जारी किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह राज्य के नौजवान सरकारी क्षेत्र में शामिल होकर कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जन कल्याण स्कीमों को जन-जन तक पहुँचाने समेत राज्य को हर पक्ष से बेहतर बनाने वाली नीतियों में अपना योगदान डाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने चुनावी घोषण-पत्र में किये हर वायदे को हर हाल में पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD