Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार लोगों तक हर बुनियादी सुविधाएं उपब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने 29 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 29,11 व 12 से गुजरने वाली सडक़ का निर्माण कार्य करवाया शुरु

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Nov 2020

Last updated on: Nov 10, 2020, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार लोगों तक हर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। इसी वचनबद्धता को दोहराते हुए होशियारपुर में विकास कार्य लगातार जारी है। वे वार्ड नंबर 29, 11 व 12 से गुजरने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उक्त वार्डों से निकलने वाली सडक़ के निर्माण संबंधी इलाका वासियों की ओर से उनके ध्यान में लाया गया, जिसे पहल के आधार पर शुरु कर दिया गया है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि करीब 29 लाख रुपए की लागत से 1900 फुट सडक़ का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तय समय में इस सडक़ निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को अलग एजेंसी से भी चैक करवाया जाएगा।सुंदर शाम अरोड़ा ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि त्यौहारों का सीजन चल रहा है, इस लिए लोग खरीददारी के लिए बाजारों में भी जा रहे है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए वे घर से निकलने पर मास्क व सामाजिक दूरी के नियम का जरुर पालन करें और अन्यों को भी जागरुक करें। इस मौके पर गुरदीप कटोच. नवजोत कटोच, किरपाल सिंह, कृष्णा सैनी, रंजीता चौधरी, हरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, अमरीक चौहान, अरविंदर कुमार शर्मा, शिव शंकर बिहारी, जय देव शर्मा, ज्ञान चंद, दिलबाग सिंह, रजिंदर कुमार, हरचरण सिंह सोढी, फकीर चंद, गौरव सैनी, संदीप सैनी, राकेश शर्मा, विपन कुमार शर्मा, जोगिंदर पाल, गगनदीप सैनी, मंदीप, मनजिंदर, विक्रांत चौधरी, निर्मल भोगल, मंजील नरुला, संजय आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD