Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसान विकास चैंबर में करवाया गया राष्ट्रीय स्वै-इच्छुक ख़ूनदान दिवस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 09 Nov 2020

Last updated on: Nov 09, 2020, 00:00 IST

पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी व पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजऩ कौंसल की तरफ से आज राष्ट्रीय स्वै-इच्छुक ख़ूनदान दिवस संबंधी राज्य स्तरीय समारोह किसान विकास चैंबर में करवाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री, पंजाब स. बलबीर सिंह सिद्धू ने मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। इस दौरान स्वै-इच्छा के साथ ख़ूनदान करने वाली 14 सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने गत वर्ष 2000 से ज्यादा बार ब्लड यूनिटों का प्रबंध करके ब्लड बैंकों को उपलब्ध करवाया। इसी तरह 100 से ज्यादा बार ख़ूनदान करने वाले 17 पुरुष खूनदानियों, 10 से ज्यादा बार ख़ूनदान करने वाली 24 महिला ख़ूनदानी, 6 ब्लड बैंकों, 1 मैडीकल कॉलेज मैडीव 6 ब्लड कंपोनैंट सैपरेशन यूनिटों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि राष्ट्रीय स्वै-इच्छा ख़ूनदान दिवस पर आम लोगों के साथ ख़ूनदानियों को स्वै-इच्छे से ख़ूनदान करने संबंधी प्रेरित किया जाता है। यह दिवस डॉ. जय गोपाल जोली के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। डा. जय गोपाल जौली चंडीगढ़ में ही पीजीआइ और सरकारी अस्पताल, सैक्टर-16 में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने देश में ख़ूनदान करने के लिए विशेष योगदान रहा था और उन्हें भारत में ब्लड बैंक का लीडर माना जाता था। इस वर्ष 2020 में भारत सरकार की तरफ से ‘आओ ख़ूनदान करें और कोरोना खिलाफ जंग में योगदान डालें’ विषय पर मनाया जा रहा है। कोरोना महांमारी की मुश्किल घड़ी में ही ख़ूनदानियों ने ख़ून की कोई कमी नहीं आने दी और लॉकडाउन दौरान भी सरकार की तरफ से जारी पास के साथ ज़रूरतमंदों के लिए ख़ूनदान करते रहे हैं।स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री, पंजाब ने कहा कि पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ख़ून की मुफ्त सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। लोगों की सुविधा के लिए पंजाब में 132 लाइसैंससड ब्लड बैंक हैं, जिनमें 46 सरकारी, 6 मिल्टरी और 80 प्राइवेट अस्पतालों और संस्थाओं की तरफ से चलाए जा रहे हैं।

इनके साथ साथ 90 ब्लड बैंकों में ब्लड कंपोनैंट सैपरेशन की सहूलियत प्रदान की गई है। इस सहूलियत के साथ दान किए हुए एक यूनिट खून के साथ चार अमूल्य  ज़िंदगियों को बचाया जा सकता है।पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के प्रोजैक्ट डायरैक्टर श्री अमित कुमार ने बताया कि पंजाब में भारत सरकार की तरफ से दिए गए टारगेट से भी ज्यादा ब्लड यूनिट एकत्र किया जाता है। वर्ष 2019-20 में खूनदानियों, समाज सेवी संस्थाओं और ब्लड बैंकों के सहयोग के साथ 4,34,795 ब्लड यूनिट एकत्र की गई। हालांकि सरकारी ब्लड बैंकों का 1,80,000 ब्लड यूनिट एकत्र करने का टारगेट था। जबकि पंजाब में 2,26,749 ब्लड यूनिट एकत्र किया गया। श्री अमित कुमार ने बताया कि स्वै-इच्छुक और किसी भी नि:स्वार्थ, अच्छे कार्य के लिए और बिना किसी दबाव के खूनदान करना बड़ा दान माना जाता है। स्वै-इच्छा के साथ खूनदान करने वाला व्यक्ति समाज का असली हीरो है। क्योंकि उन्होंने दान किए हुए खून के साथ कई जानें बचाई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा ख़ूनदान करने के लिए प्रेरितय किया।इस दौरान पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की एडीशनल प्रोजैक्ट डायरैक्टर डा. मनप्रीत छतवाल ने बताया कि सुरक्षित खून चढ़ाना भारत में कानूनी सुरतक्षा के दायरे में आता है। ड्रग एंड कोसमैटिक एक्ट के तहत भारत में कोई भी ब्लड बैंक बिना लाइसैंस से काम नहीं कर सकता। नैशनल ब्लड पॉलिसी के मुताबिक खून चढ़ाने से पहले खून जऱीए फैलने वाली बिमारियां जैसे कि एच.आई.वी., हैपेटाइटिस-बी व सी, सिफलिस और मलेरिया की जांच की जाती है। यह मानक लाइसेंसधार्क ब्लड बैंकों की तरफ से पूरे किए जाते हैं। इस लिए लोगों से अपील की जाती है कि वह लाइसेंसड ब्लड बैंकों से ही ख़ून प्राप्त करें। इस अवसर पर मंच संचालन प्रोग्राम अफ़सर, आईईसी/बीसीसी श्री शिविंदर सहदेव ने किया। इस अवसर पर एडीसी (विकास) श्री राजीव कुमार गुप्ता, एस.डी.एम. श्री जगदीप सहगल, डायरैक्टर कोऑप्रेटिव बैंक श्री हरकेश चंद शर्मा, ज्वाइंट डायरैक्टर बीटीएस डा. सुनिता देवी, ज्वाइंट डायरैक्टर (सीएसटी) डा. विनय मोहन, डिप्टी डायरैक्टर (एसटीआई) डा. बॉबी गुलाटी, ज्वाइंट डायरैक्टर-आई.ई.सी. श्रीमती पवन रेखा बेरी, ज्वाइंट डायरैक्टर (टीआई) डा. मीनू व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , National Voluntary Blood Donation Day , Kisan Vikas Chamber

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD