Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्य में दिसंबर माह में क्रियान्वित हो जाएगी खेल नीति : राकेश पठानिया

पहली मर्तबा खेल संघों, खिलाड़ियों के सुझावों को दी जाएगी तरजीह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 03 Nov 2020

Last updated on: Nov 03, 2020, 00:00 IST

राज्य में खेल नीति दिसंबर माह में तैयार हो जाएगी इसके निर्धारण में हिमाचल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों तथा खेल संघों के पदाधिकारियों के सुझावों की तरजीह दी जाएगी ताकि हिमाचल में खेलों का स्तर बेहतर हो सके और खिलाड़ियों को देश तथा दुनिया में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल सकें।यह उद्गार वन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया ने धर्मशाला के मिनी सचिवालय में खेल नीति के संशोधित प्रारूप को लेकर खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों के साथ आयोजित एक दिवसीय वर्कशॉप की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खेल नीति निर्धारण में खेल संघों तथा खिलाड़ियों से लिखित तौर पर प्राप्त सुझावों को शामिल किया जाएगा। राकेश पठानिया ने कहा कि खेल नीति निर्धारण में खेलों के प्रति युवाओं में दिलचस्पी पैदा करने, ग्रामीण स्तर तक खेलों के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि इत्यादि पर फोक्स किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल नीति का प्रारूप तैयार करने के लिए इसी माह विभिन्न खेल संघों के साथ शिमला, मंडी, हमीरपुर, उना, बिलासपुर, नुरपुर में आवश्यक बैठकें भी आयोजित की जाएंगी ताकि खेल नीति में हर पहलु का ध्यान रखा जा सके।उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से दो-दो आउटडोर स्टेडियम निर्मित किए जाएंगे इन खेल परिसरों में खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी ताकि ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को निखारा जा सके। 

राकेश पठानिया ने कहा कि मनरेगा के तहत भी खेल मैदान निर्मित करने के लिए पहल की गई है तथा उना जिला के बंगाणा में मनरेगा के सहयोग से पहला स्टेडियम तैयार किया गया है।उन्होंने कहा कि युवा सेवाएं खेल मंत्रालय द्वारा हिमाचल के लिए 15 फेबरिक स्टेडियम बनाने के लिए भी मंजूरी प्रदान की गई है इन खेल परिसरों में बास्केटबाल, वालीबाल, बैडमिंटन, जूडो, बाक्सिंग इत्यादि के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवा शक्ति को खेलों एवं सामाजिक सेवाओं से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में युवाओं को विभिन्न खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कारगर कदम उठाए हैं जिसके चलते ही राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। इस अवसर पर खेल मंत्री ने खेलों में हिमाचल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जिसमें ओलंपियन विजय थापा, शूटर विजय कुमार, धावक सुमन रावत, रमेश पठानिया शामिल हैं।इससे पहले युवा खेल सेवाएं विभाग के सचिव डा एसएस गुलेरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हु ए खेल नीति के प्रारूप के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया राज्य भर से विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, युवा खेल सेवाएं विभाग के अधिकारी तथा खिलाड़ियों से शिक्षा तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD