Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली : सरकार और जनता का सामूहिक प्रयास, डेंगू हुआ परास्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Nov 2020

Last updated on: Nov 01, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' डेंगू विरोधी अभियान के 9वें सप्ताह में दिल्ली के निवासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह एक बार फिर अपने आवास का निरीक्षण किया और जमा पानी को बदला। दिल्ली सरकार के आक्रामक अभियान के कारण इस साल राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू से संबंधित एक भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली के निवासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली ने डेंगू विरोधी अभियान की मदद से इस साल फिर डेंगू को हरा दिया है। दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले और भी कम हुए और एक भी मौत नहीं हुई है।"सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "डेंगू के खिलाफ चल रही लड़ाई का आज 9वां रविवार है और आज मैने फिर से अपने घर में इकट्ठा हुए पानी को बदला। दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले और भी कम हुए और एक भी मौत नहीं हुई है। '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार, डेंगू पर वार' अभियान की मदद से दिल्ली ने फिर डेंगू को हरा दिया है।"इस सप्ताह, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने दिल्ली में डेंगू से संबंधित एक भी मौत नहीं होने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा चलाए जा रहे डेंगू विरोधी अभियान को श्रेय दिया है।

उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोगों ने यह कर दिखाया है। इस साल डेंगू के कारण कोई भी मौत नहीं हुई है। पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में इस साल डेंगू के मामलों में भी भारी कमी आई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अभियान '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' को आप सभी द्वारा सफल बनाया गया है।"पिछले सप्ताह, डेंगू विरोधी अभियान को प्रख्यात गायक शंकर महादेवन जैसी हस्तियों का समर्थन मिला था, जिन्होंने दिल्ली के निवासियों को डेंगू की रोकथाम के लिए अपने घर में जमा पानी का निरीक्षण करने, जमा पानी को निकालने या उसमें तेल, पेट्रोल की कुछ बूंदे डालकर मच्छरों के पनपने से रोकने आदि के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।गौरतलब है कि दिल्ली सरकार द्वारा चलाया गया यह अभियान अब स्वास्थ्य से जुड़े कई सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के लिए एक अध्ययन का विषय बन गया है। सरकार और लोगों के सामूहिक प्रयास से चलाए जा रहे इस अभियान की केस स्टडी भी तैयार की जाएगी। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है।दिल्ली सरकार के मुताबिक हर रविवार को '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान के तहत घर में एकत्रित साफ जमा (स्थिर) पानी को बदलें। डेंगू का मच्छर साफ स्थिर पानी में पनपता है। बर्तन, कूलर, एसी, टॉयर, फूलदान आदि में जमा पानी को हर हफ्ते खाली या बदल देना चाहिए। पानी की टंकी को हमेशा ढक्कन से ढक कर रखें।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi , Anti-Dengue campaign , Dengue

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD