Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी डा. बी.आर. अंबेडकर एस.सी पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने भगवान वाल्मीकि जी के जन्मदिवस पर होशियारपुर के पांच विद्यार्थियों को स्कालरशिप स्कीम के सर्टिफिकेट सौंप करवाई शुरुआत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 31 Oct 2020

Last updated on: Oct 31, 2020, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने पंजाब वासियों को भगवान वाल्मीकि जी के जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का ऐतिहासिक दिन प्रदेश की तरक्की के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा इस पावन दिवस पर मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एस.सी विद्यार्थियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जो कदम उठाए है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। वे आज मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भगवान वाल्मीकि जयंति पर पंजाब में एस.सी विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम की शुरुआत के बाद होशियारपुर के पांच होनहार विद्यार्थियों को इस स्कीम के सर्टिफिकेट भेंट करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल भी मौजूद थे।कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि आज होशियारपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरगढ़ के 5 होनहार विद्यार्थियों सहिंका वालिया, रुबी, मोहित सरोआ, गुरपाल महे व जस को पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के सर्टिफिकेट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप बंद करने के बाद जहां एस.सी विद्यार्थियों के मन में अपनी शिक्षा को लेकर बहुत चिंता थी वहीं शिक्षा के स्तर को उठाने में भी दिक्कत आ रही थी। इस समस्या को देखते हुए मुख्य मंत्री ने केंद्र की इस स्कीम को अडाप्ट कर लिया और आज पूरे प्रदेश में डा. बी.आर. अंबेडकर एस.सी. पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम की शुरुआत की गई है।  

श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की यह स्कीम सत्र 2020-21 से लागू होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने एस.सी विद्यार्थियों तक इस स्कीम का पूरा लाभ पहुंचाने के लिए इस स्कीम के अंतर्गत परिवार की आय सीमा 2.50 लाख रुपए से बढ़ा कर 4 लाख रुपए कर दी, जिससे प्रदेश से लाखों विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति के अलावा चंडीगढ़ के अनुसूचित जाति के विद्यार्थी भी कवर किए जाएंगे। श्री अरोड़ा ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से निसंदेह पंजाब के शिक्षा का स्तर और ऊंचा उठेगा। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपील की कि वे लोगों के बीच जाकर सरकार की स्कीमों संबंधी और जागरुकता लाने के लिए हर संभव प्रयास करें।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने इस दौरान जिला वासियों को भगवान वाल्मीकि जी के जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस स्कालरशिप स्कीम के अंतर्गत विद्यार्थियों को दसवीं के बाद की पढ़ाई के लिए छात्रवृति पंजाब सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके अंतर्गथ सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थानों में पढऩे वाले विद्यार्थी लाभ ले सकेंगे। अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश स्तर पर मनाए गए भगवान वाल्मीकि जी के जन्म दिवस संबंधी समागम का जिले के अलग-अलग स्थानों पर सीधा प्रसारण किया गया, जहां संगतों ने श्री राम तीर्थ अमृतसर साहिब से भगवान वाल्मीकि जी के जन्म दिवस संबंधी हुए समागम को देखा। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) किरपालवीर सिंह, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी रजिंदर सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , Dr. BR Ambedkar Post Matric Scholarship scheme , #ValmikiJayanti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD