Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी ने जालंधर में डॉ. बीआर अंबेडकर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम की शुरूआत की

12वीं कक्षा की पांच विद्यार्थियों को मौके पर ही स्कीम के तहत पंजीकरण सर्टीफिकेट सौंपे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 31 Oct 2020

Last updated on: Oct 31, 2020, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी ने शनिवार को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर जालंधर में एससी स्टूडेंट्स के लिए डॉ. बीआर अंबेडकर पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप की शुरूआत की। उनके साथ सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक परगट सिंह, विधायक अवतार हैनरी जूनियर (बावा हैनरी), विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राजा, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी भी जिला प्रशासकीय काम्पलेक्स में आयोजित वर्चुअल लांचिंग समारोह में मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अगवाई पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह ने की।पंजाब सरकार के इस कदम को एससी स्टूडेंट्स का भविष्य बचाने की दिशा में मीलपत्थर बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने ज्यादा से ज्यादा एससी विद्यार्थियों को इस स्कीम का लाभ देने के लिए इसमें आय सीमा का दायरा 4 लाख रुपए कर दिया है जबकि केंद्र सरकार की पुरानी स्कीम में यह सीमा अढ़ाई लाख रुपए की थी। उन्होंने बताया कि यह स्कीम शैक्षिक सत्र 2021-22 से लागू होगी।उन्होंने और विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह स्कीम एससी स्टूडेंट्स के लिए है, जोकि पंजाब (चंडीगढ़ समेत) के रहने वाले हैं और जिन्होंने अपनी दसवीं की पढ़ाई पंजाब से की है।सोनी ने कहा कि इस स्कीम के तहत अनुमानित तौर पर 600 करोड़ रुपए एससी स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर खर्च होंगे, जिसमें से 168 करोड़ रुपए सरकारी शिक्षण संस्थानों और 432 करोड़ रुपए निजी शिक्षण संस्थानों की तरफ से वहन किए जाएंगे। 

स्कीम के तहत 60 फीसदी राशि की अदायगी पंजाब सरकार की तरफ से की जाएगी, जोकि करीब 260 करोड़ रुपए बनती है।उन्होंने कहा कि ये स्कीम लाखों एससी स्टूडेंट्स के लिए राहत भरा कदम होगा जिन्हें केंद्र सरकार की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत लाभ बंद होने के बाद काफी परेशानी हो रही थी। क्योंकि साल 2018 में केंद्र सरकार ने स्कीम में कई बदलाव करके सारा वित्तीय बोझ राज्य सरकार पर डाल दिया था और केंद्रीय ग्रांट बंद कर दी थी।मंत्री ओपी सोनी ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अगवाई में पंजाब सरकार ने एससी स्टूडेंट्स के कल्याण के लिए अपना वादा बेहद कम समय में पूरा करते हुए यह स्कीम लांच कर दी है क्योंकि केंद्र सरकार ने स्कीम के तहत फंडिंग बंद करके लाखों विद्यार्थियों को अधर में छोड़ दिया था। कैप्टन सरकार का इस अहम फैसले के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह स्कीम एससी स्टूडेंट्स के भविष्य की रक्षा करेगी और उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना पूरा करने में मददगार होगी।इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री की तरफ से मौके पर ही पांच छात्राओं को पंजीकरण सर्टीफिकेट भी जारी किए। ये सर्टीफिकेट ईशा, ट्विंकल, सुनैना कॉल, हरप्रीत कौर और ईशा को जारी किए गए, जिन्हें इस स्कीम के तहत लाभ दिया जाएगा।इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, एडीसी जसबीर सिंह, डिस्ट्रिक्ट वैल्फेयर ऑफिसर लखविंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदरपाल सिंह, कांग्रेस लीडर अंगद दत्ता व अन्य मौजूद थे।

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Jalandhar , Chaudhary Santokh Singh , Pargat Singh , Avtar Singh Junior Bawa Henry , Rajinder Beri , Ghanshyam Thori , Santokh Singh Chaudhary , Dr. BR Ambedkar Post Matric Scholarship scheme , #ValmikiJayanti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD