Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी फोरलेन परियोजनाओं को तय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए

लोक निर्माण और एनएचएआई को उच्च मार्गां को गढ्ढामुक्त बनाने को कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 29 Oct 2020

Last updated on: Oct 29, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में यात्रियों की सुविधा के लिए उच्च मार्गांे को गड्ढामुक्त बनाना सुनिश्चित करें। वह आज यहां लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सभी फोरलेन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा किया जाना चाहिए ताकि राज्य को बेहतर सम्पर्क प्रदान करने के अलावा लागत वृद्धि से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि परवाणू-सोलन फोरलेन परियोजना को आगामी वर्ष 31 मार्च तक पूरा किया जाना चाहिए, जबकि कीरतपुर-नेरचैक फोरलेन सड़क को 31 मई तक और टकोली-कुल्लू को आगामी वर्ष 31 सितंबर तक पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी वर्ष के अंत तक कालका-शिमला फोरलेन परियोजना के अंतर्गत सोलन-कैथलीघाट के कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए।मुख्यमंत्री ने 15 नवम्बर, 2020 तक बालूगंज-ब्रह्मपुखर-घाघस के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अधिकारियों को नेरचैक से कुल्लू तक पैचवर्क करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर-पठानकोट, बद्दी-नालागढ़ और ंिपंजौर-नालागढ़ सड़क के उन्नयन कार्य को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। जिन परियोजनाओं का 3डी कार्य पूरा हो चुका है उनका 3जी सर्वेक्षण किया जाना चाहिए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कैथलीघाट-ढली फोरलेन परियोजना का मुद्दा शीघ्र सुलझाया जाना चाहिए। कुछ विद्युत टावरों के अलावा 17 ढांचों को इस क्षेत्र से हटाने जाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सोलन-कैथलीघाट क्षेत्र पर उपयुक्त डंपिंग स्थलों को चिन्हित करने के निर्दश दिए ताकि कार्यकारी एजेंसियों को सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस क्षेत्र से 13 बिजली टावरों को स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिये।उन्होंने वन स्वीकृतियों के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा ताकि इन सभी परियोजनाओं के कार्य में विलम्ब न हो। उन्होंने इन फोरलेन को ‘ग्रीन हाईवे’ बनाने के लिए सड़क के किनारे पौधे लगाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने मनाली में ब्यास नदी पर पुल के निर्माण में देरी पर चिंता व्यक्त की, जिससे पर्यटकों व स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिये।क्षेत्रीय अधिकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गुरसेवक सिंह सांघा ने राज्य में सभी चार फोरलेन परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के बारे में मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया।प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग जे.सी. शर्मा, मुख्य अभियन्ता भवन शर्मा, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग अरिन्दम चैधरी, मुख्य अभियन्ता राष्ट्रीय राज मार्ग अर्चना ठाकुर और अन्य अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , National Highway Authority of India , NHAI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD