Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इंडस्ट्री के सी-फार्म समेत कई मुद्दे हल करने के लिए जल्द आएगी वन टाइम सैटलमेंट पॉलिसी : सुंदर शाम अरोड़ा

कहा, पंजाब सरकार उद्योग जगत को राहत पहुंचाने के लिए उठा रही है कई कदम, उद्यमियों ने की प्रशंसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Oct 2020

Last updated on: Oct 29, 2020, 00:00 IST

पंजाब के उद्योग व वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने वीरवार को घोषणा की है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अगवाई में पंजाब सरकार की तरफ से जल्द ही उद्यमियों के सी-फार्म व रिफंड से संबंधित अन्य मसलों के समाधान के लिए वन टाइम सैटलमेंट (ओटीएस) पॉलिसी लाई जा रही है, जिसे एक-दो दिन में खुद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह लांच करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासकीय काम्पलेक्स में उद्यमियों से विचार-चर्चा के बाद अपने संबोधन में कहा कि यह स्कीम उद्यमियों को काफी राहत प्रदान करेगी और उनके ज्यादातर मसले इस स्कीम के बाद हल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की तरफ से पॉलिसी को अंतिम रूप देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और इससे उनकी सी-फार्म से संबंधित सारी समस्याओं का निदान होगा।सांसद चौधरी संतोख सिंह, एमएलए परगट सिंह, सुशील कुमार रिंकू, अवतार हैनरी जूनियर (बावा हैनरी), राजिंदर बेरी, सुरिंदर चौधरी, हरदेव सिंह लाड्डी शेरोंवालिया, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी की मौजूदगी में अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह पंजाब की इंडस्ट्री के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और यह उन्हीं के प्रयासों की बदौलत है कि पंजाब में मालगाड़ियों का संचालन दोबारा शुरू हो रहा है।उन्होंने कहा कि मालगाड़ियां बंद होने की वजह से पंजाब की इंडस्ट्री को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है, जिसकी वजह से करीब 2 हजार करोड़ रुपए कीमत के उत्पाद फंस गए हैं। तैयार माल बाहर नहीं भेजा जा सकता और कच्चा माल पंजाब में नहीं आ पा रहा। उन्होंने पंजाब की इंडस्ट्री को अर्थव्यवस्था की रीड़ की हड्डी करार देते हुए कहा कि सरकार इंडस्ट्री की उन्नति के लिए चट्टान की तरह खड़ी है।उद्योग मंत्री ने कहा कि साल 2017 में जब से कैप्टन सरकार बनी है, तब से एक-एक करके इंडस्ट्री की दिक्कतों का समाधान किया जा रहा है और पंजाब की इंडस्ट्रियल पॉलिसी इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस दौरान उद्योग मंत्री ने जालंधर के हैंड टूल्स, लेदर, स्पोर्ट्स, ऑटो पार्ट्स, सर्जीकल गुड्स, कपड़ा व अन्य उत्पाद बनाने वाली इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान करने की कोशिश की। इस मौके पर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा, एडीसी विशेष सारंगल, एडीसी जसबीर सिंह, डीसीपी अरुण सैनी, एसडीएम राहुल सिंधू, निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह, पुडा ईओ नवनीत कौर बल, जीएम इंडस्ट्री सुखपाल सिंह, खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह, मलविंदर सिंह लक्की व अन्य मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , one-time settlement policy , OTS , OTS Policy , Jalandhar , Chaudhary Santokh Singh , Santokh Singh Chaudhary , Pargat Singh , Sushil Kumar Rinku , Rajinder Beri , Avtar Singh Junior Bawa Henry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD