Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने 13.40 करोऱ रुपए की लागत वाले कम्यूनिटी सैंटर का रखा नींव पत्थर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 24 Oct 2020

Last updated on: Oct 24, 2020, 00:00 IST

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री, पंजाब स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज सैक्टर-60 में 13.40 करोड़ रुपए की लागत वाले कम्यूनिटी हैल्थ सैंटर का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर उनके साथ सांसद श्री मनीष तिवाड़ी विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में विकास कार्य का काम तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में सैक्टर-60 में कम्यूनिटी हैल्थ सैंटर का नींव पत्थर रखा गया है। इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस 40 हज़ार वर्ग फीट के कम्यूनिटी हैल्थ सैंटर में इमरजैंसी सुविधाएं 24 &7 उपलब्ध करवाने के साथ साथ ओपीडी और डायगनोस्टिक सैंटर, ब्लड स्टोरेज रूम, 150 व्यक्तियों के लिए ट्रेनिंग हॉल, अति आधुनिक ऑप्रेशन थियेटर, जच्चा बच्चा सुविधाएं, मर्दाना व जनाना वार्ड, प्राइवेट रूम, तीन मंजिला अस्पताल, सीसीटीवी सुरक्षा सिस्टमज़ और ट्रीटमैंट प्लांट व पार्किंग की सहूलियत उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अस्पताल का लाभ आसपास के लोगों को मिलेगा और लोगों को उनके घरों के पास ही उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मोहाली में मैडीकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। इस प्रोजैक्ट को उन्होंने 2013 में उस समय के मैंबर राज्य सभा श्रीमती अंबिका सोनी की मदद के साथ मैडीकल कॉलेज की स्थापना की थी। उन्होंने अब स्वास्थ्य मंत्री बनते ही मैडीकल कॉलेज बनवाने के काम शुरू करवा दिया है। इसके लिए 20 एकड़ ज़मीन देने वाले गांवों धन्यावाद किया और इसके साथ ही 14 एकड़ सरकारी ज़मीन को जोड़ दिया गया है। इस पर 375 करोड़ रुपए की लागत से 500 बैड का अस्पताल तैयार किया जा रहा है।

इस अवसर पर लोक सभा के मैंबर व कांग्रेस पार्टी के स्पोक्सपर्सन मनीष तिवाड़ी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है और वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने स. बलबीर सिंह सिद्धू की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह ज़मीन के साथ ज़ुड़े जनसेवक हैं। वह कोरोना महांमारी के दौर में भी घर में नहीं बैठे और अपनी जान की परवाह किए बिना पंजाब के सरकारी हस्पतालों में सुधार करने के लिए विभिन्न जगहों पर पहुंचकर जिम्मेवारी निभाते रहे और उनकी अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग में कई सुधार किए गए। उन्होंने कहा कि वह भी स्वास्थ्य विभाग को आधुनिक सुविधाओं के साथ लैस एंबूलैंस उपलब्ध करवाएंगे।इस दौरान डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं डा. मनजीत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, पंजाब की तरफ से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रयासशील हैं। मोहाली में भी डिस्पैंसरी में सुधार करके कम्यूनिटी हैल्थ सैंटर का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान सिवल सर्जन डा. जीबी सिंह ने प्रोग्राम दौरान मौजूद मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान कौंसलर कुलजीत सिंह बेदी ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सीएचसी के निर्माण कार्य शुरु करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब का धन्यावाद किया। इस दौरान कौंसलर तरनजीत कौर गिल ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर पंजाब हैल्थ सिस्टमज़ कार्पोरेशन के मैनेजिंग डायरैक्टर श्रीमती तनु कश्यप विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान डायरैक्टर कोऑप्रेटिव बैंक मोहाली हरकेश शर्मा, ए.डी.सी. (डी.). राजीव गुप्ता, कार्पोरेशन कमिश्नर कम एस.डी.एम. जगदीप सहगल, पंजाब एग्रो के चेयरमैन रविंदरपाल सिंह, बॉबी सिद्धू, पवन धीमान, जसप्रीत गिल, अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, रिशव जैन, कुलजीत सिंह बेदी, तरनजीत कौर, अमरीक सिंह सोमल, रजिदंर सिंह राणा, भारत भूषण सेठी, नच्छतर सिंह, गुरसाहिब सिंह, जसप्रीत सिंह, एडवोकेट नरपिंदर सिंह रंगी, जी.एस. रयाड़, कंवरबीर सिंह सिद्धू, बलजीत कौर, रुपिंदर कौर रीने, सुरजीत कौर सेठी व अन्य लोग मौजूद थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD