Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

क्या आप किसानों के साथ हो या खि़लाफ़? कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केजरीवाल को पंजाब के संशोधन बिलों संबंधी किये सवालों के बाद पूछा

आपको दोष नहीं दे सकते क्योंकि आप वास्तव में राज्य के मुख्यमंत्री नहीं हो; कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Oct 2020

Last updated on: Oct 21, 2020, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा संवैधानिक और कानूनी उपबंधों को जांचे बिना पंजाब विधानसभा में कल पास किये संशोधन बिलों की कानूनी हैसियत पर सवाल करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को अपने दिल्ली के हमरुतबा को पूछा, ‘‘क्या आप किसानों के साथ हो या खि़लाफ़?’’विधानसभा में सर्वसम्मति के साथ पास किये संशोधन बिलों के प्रभाव बारे केजरीवाल की तरफ से शंका ज़ाहिर करता ट्वीट करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इससे दिल्ली के मुख्यमंत्री की पूरी नासमझी नजऱ आती है। राज्स के साथ सम्बन्धित मसलों बारे केजरीवाल को ज्ञान की कमी होने बारे उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यह अलग बात है कि केजरीवाल को इस नासमझी के लिए दोष नहीं दे सकते क्योंकि दिल्ली वास्तव में राज्य है ही नहीं जिसके परिणामस्वरूप ऐसे मुख्यमंत्री के तौर पर एक राज्य को चलाने के लिए कानूनी नुक्तों की समझ नहीं है।हालाँकि पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते थे कि ऐसी टिप्पणियाँ करने से पहले केजरीवाल ने इन कानूनों बारे थोड़ा बहुत होम वर्क किया होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खेती कानूनों बारे अपने विचार किसानों के हित में ज़ाहिर किये थे और वह सोचते थे कि शायद आप भी ऐसा ही सरोकार ज़ाहिर करते।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वह सोचते थे कि आम आदमी पार्टी के नेता को अपने संविधान बारे भी कुछ पता होगा जिसमें यह स्पष्ट तौर पर दर्ज है कि धारा 254 (ढ्ढढ्ढ) के अंतर्गत राज्य स्थानीय और अन्य सम्बन्धित आवश्यकता अनुसार केंद्रीय कानून में संशोधन कर सकते हैं जैसे कि कई मामलों ख़ास तौर पर सी.पी.सी. और सीआर.पी.सी. कानूनों में किया गया। उन्होंने केजरीवाल को कहा कि शायद अब इसकी जांच कर सकते हो।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार के बिलों पर सवाल उठाने की बजाय केजरीवाल के लिए यह बेहतर होगा कि वह ‘अपनी आई.टी. मानसिकता से बाहर आएं’ और वह अपने पंजाब के यूनिट को कहें कि हमारे बिलों पर समर्थन करने का दिखावा करने की बजाय किसानों के हकों के लिए राज्य सरकार की लड़ाई में साथ दें। उन्होंने केजरीवाल को कहा कि गेंद अब आपके पाले में है कि आप किसानों के हक में खड़े हो या विरोध में खड़े हो। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को पंजाब के संशोधन बिलों के मसले पर स्पष्ट तौर पर स्टैंड लेने की चुनौती दी क्योंकि आप के विधायक विधानसभा में सरकार का पक्ष लेते हैं और सदन से बाहर इसकी निंदा करते हैं जिससे इसका दोगला किरदार जग ज़ाहिर हो गया।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Farmer Laws , Agriculture Bills , Farmers Bills , MSP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD