Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आपनी किसानी बचाने के लिए एकजुट हुआ पंजाब

भाजपा को छोडक़र सभी पार्टियों के नेता मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्यपाल से मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Oct 2020

Last updated on: Oct 20, 2020, 00:00 IST

बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब कांग्रेस के अन्य नेताओं के अलावा आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं की हाजिऱी में मंगलवार को यह उम्मीद ज़ाहिर की कि पंजाब के राज्यपाल अवश्य ही राज्य की आवाज़ सुनेंगे। परन्तु साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि किसानों और कृषि को बचाने के लिए विधानसभा में पास किये गए संशोधन बिलों पर राज्यपाल वी.पी.एस. बदनौर की तरफ से हस्ताक्षर नहीं किये जाते तो उनकी सरकार कानूनी हल करने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत के राष्ट्रपति से 2 और 5 नवंबर के दरमियान का समय माँगा है और पंजाब के सभी विधायक मिलकर राष्ट्रपति के पास जाएंगे जिससे राज्य के हित में उनका दख़ल माँगा जा सके। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की आवाज़ को अनदेखा किया जा सकता है और उनको उम्मीद है कि केंद्र सरकार को यह एहसास होगा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) ख़त्म करन से किसानी भी ख़ात्मे की कगार पर पहुँच जायेगी।उन्होंने आगे कहा कि पंजाब का भविष्य और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों ही दाव पर लगे हुए हैं और सभी पार्टियों का एकजुट होना राज्य के लिए अच्छी बात है। सभी पार्टियों की तरफ से प्रस्ताव और बिलों को समर्थन देने के लिए धन्यवाद प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर के किसानों को यह संदेश पहुँचेगा कि काले खेती कानूनों के खि़लाफ़ पूरा पंजाब पूरी तरह एकजुट है।मुख्यमंत्री, राज्यपाल वी.पी.एस. बदनौर को प्रस्तावों और प्रांतीय बिलों, जोकि विधानसभा द्वारा पहले ही सर्वसम्मति से पास किये गए थे, की कापियां सौंपने के बाद पंजाब राज भवन के बाहर पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। 

राज्यपाल के साथ 20 मिनट तक चली मीटिंग में मुख्यमंत्री के साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, शिरोमणि अकाली दल के नेता शरणजीत सिंह ढिल्लों और अन्य विधायक मौजूद थे।खेती कानूनों को रद्द करने की राज्य सरकार की कोशिशों की प्रतिक्रिया के तौर पर केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रपति शासन लागू किये जाने की संभावना बारे कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा, ‘‘इन्तज़ार करके देखते हैं.... हम कदम दर कदम आगे बढ़ेंगे।’’ उन्होंने आगे कहा कि यदि ऐसी नौबत आ गई तो केंद्र सरकार को उनको बखऱ्ास्त करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वह अपना इस्तीफ़ा जेब में ही रखते हैं और स्वेच्छा से इस्तीफ़ा दे देंगे बजाय इसके कि पंजाब और इसके किसानों के हितों के साथ समझौता करे।सदन में भाजपा के दोनों विधायकों की ग़ैर-हाजिऱी की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे यह ज़ाहिर होता है कि इनको किसानों के साथ कोई प्यार नहीं और न ही कोई चिंता है। उन्होंने आगे कहा कि इसके उलट कांग्रेस ने केंद्रीय कानूनों बारे पहले ही अपने कड़े विरोध का ऐलान कर दिया है और उनकी सरकार कल विधानसभा में किसान और गरीब-पक्षीय और बिल लाएगी।एक सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि गोदामों में करोड़ों रुपए की धान की फ़सल पड़ी है जिसको तबदील करके यहाँ गेहूँ के लिए जगह बनाने की ज़रूरत है। कोयले का स्टॉक भी ख़त्म होने की कगार पर है और यूरिया की भी कमी है जिससे राज्य में उद्योगों और कृषि दोनों को नुक्सान पहुँच रहा है। उन्होंने एक बार फिर से किसानों को रेल रोको आंदोलन ख़त्म करने के लिए और लोकतंात्रिक ढंग से धरनों के द्वारा अपना रोष जताने की अपील की।आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने बाद में कहा कि वह सभी इकठ्ठा होकर पार्टी स्तर पर पंजाब की किसानी, जोकि सबके लिए पहली प्राथमिकता है, के हित में काम कर रहे हैं। शरणजीत सिंह ढिल्लों ने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब को छोटा सा राज्य समझकर अनदेखा न किया जाये।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Farmer Laws , Agriculture Bills , Farmers Bills , MSP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD