Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उज्जवल भविष्य पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा भविष्य संबंधी मार्गदर्शन : गोविन्द सिंह ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Oct 2020

Last updated on: Oct 15, 2020, 00:00 IST

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां यू ट्यूब लाइव सत्र के माध्यम से म.चजउ के दूसरे चरण, उज्ज्वल भविष्य पोर्टल और ई-संवाद ऐप का शुभारंभ किया।शिक्षा मंत्री ने कहा कि ई-पीटीएम का प्रथम चरण 4 अगस्त से 7 अगस्त तक आयोजित किया गया और इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए अब ई-पीटीएम के दूसरे चरण की शुरूआत की जा रही है, जो पूरे प्रदेश में 16 से 19 अक्तूबर, 2020 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 48 हजार अध्यापकों के सहयोग से 92  प्रतिशत अभिभावकों को ई-पीटीएम से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि ई-पीटीएम के माध्यम से संवाद स्थापित कर अध्यापक और विद्यार्थी सूक्ष्म योजनाएं बनाए और उनका सफलतापूर्वक कार्यान्वयन सुनिश्चित करें। इन सूक्ष्म योजनाओं में कोरोना से बचाव संबंधी शपथ को भी शामिल किया जाएगा और सरल सावधानियों जैसे सामाजिक दूरी, फेस मास्क पहनना अपने हाथों को साफ रखने के बारे में चर्चा की जाए। उन्होंने कहा कि ई-पीटीएम को सफल बनाने में सभी अभिभावक अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं के लिए शुरू किए गए ई-संवाद कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इस कार्यक्रम को विस्तार प्रदान करते हुए अब जिला किन्नौर की उच्चतर कक्षाओं के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग तीन  लाख 50 हजार विद्यार्थी ही ई-संवाद कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं।  ई-संवाद ऐप के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की स्कूल की गतिविधियों संबंधी जानकारी एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जाती है। दसवीं से बाहरवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उज्जवल भविष्य पोर्टल का शुभारम्भ करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस पोर्टल में रजिस्टर होने के उपरान्त विद्यार्थी अपने पसंदीदा विषय या कोर्स से संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से 460 से अधिक कोर्स, एक हजार से अधिक प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं, छात्रवृत्तियों, प्रदेश और देश के विश्वविद्यालयों संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।इस अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान आशीष कोहली, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा शुभकर्ण सिंह सहित विभाग के उच्च अधिकारी, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD