Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

हैदराबाद में भारी बारिश, 13 की मौत, कई इलाके जलमग्न

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 14 Oct 2020

Last updated on: Oct 14, 2020, 00:00 IST

हैदराबाद और उपनगरीय इलाकों के कई रिहायशी इलाकों में भारी बारिश के कारण बुधवार को जलभराव की स्थिति देखने को मिली, साथ ही भीषण बारिश के चलते हुए विभिन्न हादसों में कम से कम 13 लोगों की मौत भी हो गई। हैदराबाद में मंगलवार शाम से बारिश हो रही है। बुधवार तड़के बारिश कम हुई, लेकिन शहर और उपनगरों में दर्जनों कॉलोनियों में जल भराव रहा जबकि जल भराव और गिरे पेड़ों ने शहर के भीतर और राष्ट्रीय राजमार्गो पर विजयवाड़ा और बेंगलुरु तक वाहनों की आवाजाही को प्रभावित किया। एक सदी में सबसे अधिक बारिश ने शहर और बाहरी इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सैकड़ों कॉलोनियां अंधेरे में डूब गईं। बाढ़ वाले इलाकों में लोगों की रात बैचेनी भरी गुजरी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान में और अधिक बारिश होने की आशंका जताई है, जबकि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के आयुक्त लोकेश कुमार ने लोगों से घर के अंदर ही बने रहने की अपील की है। आपदा सेवा बल (डीआरएफ) अग्निशमन सेवा के कर्मियों और पुलिस की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव में मदद कर रहा है। पुलिस ने कहा कि बाढ़ में फंसे दर्जनों लोगों को विभिन्न स्थानों पर बचाया गया। हैदराबाद के पुराने शहर बंदलागुडा में दीवार ढहने और दो घरों पर इसके गिरने से नौ लोग मारे गए और तीन घायल हो गए। वहीं, शमशाबाद में गगनपहाड़ इलाके में दो व्यक्ति डूब गए और दो अन्य लापता हो गए। अब्दुल्लापुर में दो और लोगों की मौत की खबर है। डीआरएफ की टीमों ने शहर के टोली चौकी क्षेत्र में नदीम कॉलोनी में बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए नावों की व्यवस्था की है। देर रात कॉलोनी का दौरा करने वाले हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 170 घरों से 600 लोगों को निकालकर राहत शिविरों में भेजा गया है। शहर के मध्य में खैरताबाद, चिन्तल बस्ती, गांधी नगर, मारुति नगर, श्रीनगर और आनंद बाग जैसे क्षेत्रों की कॉलोनियां भी जलमग्न हैं। शहर के कई हिस्सों में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। मौसम कार्यालय के अनुसार, शहर के बाहरी इलाके घाटकेसर में रिकॉर्ड 32.20 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि हयातनगर और हस्तिनापुरम में क्रमश: 29.45 और 28.30 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

Tags: Hadsa , Weather , Hyderabad , India Meteorological Department , IMD , Greater Hyderabad Municipal Corporation , GHMC , Disaster Response Force , DRF , Vijayawada , Bengaluru , Telangana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD