गिप्पी गरेवाल और नीरू बाजवा की आने वाली फिल्म 'फट्टे दिंदे चक्क पंजाबी’ 2021 में रिलीज होने के लिए तैयार है
5 Dariya News
चंडीगढ़ , 14 Oct 2020
Last updated on: Oct 14, 2020, 00:00 IST
2020, एक बहुत ही बोईंग साल रहा, वर्ष 2021 पंजाबी फिल्म उद्योग के लिए या हंबल मोशन पिक्चर्स के लिए काफी व्यस्त होगा। मां, मंजे बिस्तरे 3 और 'फट्टे दिंदे चक्क पंजाबी जैसी बैक टू बैक फिल्मों के साथ, हंबल मोशन पिक्चर्स ने दर्शकों का मनोरंजन करना सुनिश्चित किया है।हाल ही में, गिप्पी गरेवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के पहले ऑफिसियल पोस्टर ''फट्टे दिंदे चक्क पंजाबी’ को शेयर किया और फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा किया। पंजाबी फिल्म क्वीन नीरू बाजवा गिप्पी गरेवाल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। फिल्म मनीष भट्ट द्वारा निर्देशित की जाएगी। जगदीप वड़िंग ने फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद लिखे हैं। प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर जतिंदर शाह फिल्म का संगीत देंगे। हंबल मोशन पिक्चर्स से गिप्पी गरेवाल और ओमजी स्टार स्टूडियो के आशु मुनीष साहनी और अनिकेत कावड़े फिल्म का निर्माण करेंगे। विनोद असवाल पूरा प्रोजेक्ट हैड करेंगे। भाना एलए और हरदीप ढुलट सह-निर्माता और एग्जेक्टिव प्रोडूसर हैं।इस साल, गिप्पी गरेवाल और नीरू बाजवा के साथ बैक टू बैक फिल्मों की घोषणा की, पानी च मधानी, जो पहले से ही लंदन में शूट हो रही है और अब, 'फट्टे दिंदे चक्क पंजाबी।इससे पहले, गिप्पी गरेवाल और नीरू बाजवा 2000 में 'मेल करादे रब्बा' और 'जीहने मेरा दिल लुटेया' में साथ काम कर चुके हैं।हालांकि, फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं की गई है। 'फट्टे दिंदे चक्क पंजाबी’ 16 जुलाई 2021 को रिलीज़ होगी।