Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

राजनाथ ने मनाली-लेह राजमार्ग सहित 44 पुलों का उद्धाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Oct 2020

Last updated on: Oct 12, 2020, 00:00 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को देश के विभिन्न इलाकों में बनाए गए 44 पुलों का उद्घाटन किया, जिनमें 475 किलोमीटर लंबे मनाली-लेह राजमार्ग पर स्थित दो महत्वपूर्ण पुल भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह पुल रणनीतिक तौर पर अहम इलाकों में हैं और ये तेजी से सैनिकों और हथियारों की आवाजाही सुनिश्चित करने में सैन्य बलों की मदद करेंगे। इन पुलों में हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के दारचा में 360 मीटर लंबा दारचा-बरसी स्टील पुल और कुल्लू जिले में मनाली के पास 110 मीटर लंबा पालचन पुल शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि भागा नदी पर दारचा पुल देश का दूसरा सबसे लंबा पुल है, जिस पर 27.25 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यातायात प्रवाह में सुधार के अलावा नया पुल भारी सामान को लाने-ले जाने की क्षमता में मददगार साबित होगा। दारचा राज्य के अंतिम छोर पर 11,020 फीट की ऊंचाई पर जिला मुख्यालय केलोंग से लगभग 33 किलोमीटर आगे स्थित है। दारचा से एक सड़क शिंकू ला (पास) की ओर निकलती है, जो सबसे छोटा रास्ता है, जो कि पद्म की ओर सुदूर जांस्कर क्षेत्र तक जाता है, जो लेह से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। 297 किलोमीटर लंबी दारचा-निम्मू-पद्म सड़क को पाकिस्तान और चीन से खतरे के मद्देनजर लद्दाख के तीसरे रणनीतिक विकल्प के रूप में पहचाना गया है। अधिकारियों ने कहा कि डबल लेन सड़क निर्माणाधीन है और 2023 तक पूरी होने की संभावना है। इसके अलावा सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) मनाली के पास अटल सुरंग की तरह 13.5 किलोमीटर लंबे शिंकू ला के नीचे एक सुरंग के निर्माण की व्यवहार्यता का अध्ययन कर रहा है। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शिंकू ला के नीचे की सुरंग मनाली और लेह के बीच की दूरी को काफी कम कर देगी।" ब्यास नदी पर बने पालचन पुल पर 12.83 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। बीआरओ की ओर से 44 प्रमुख पुलों को पश्चिमी, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी भारत में सात सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिकॉर्ड समय में बनाया गया है। इस दौरान सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण नेचिपु सुरंग की नींव भी रखी। इस परियोजना को बीआरओ की 70 सड़क निर्माण कंपनी ने पूरा किया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने अपने सरकारी आवास से ही इनका उद्घाटन किया।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Lahaul-Spiti , Border Roads Organisation , BRO , Manali , Kullu , Himachal Pradesh , Darcha-Barsi steel truss bridge , Darcha , Palchan bridge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD