Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने राज्यपाल से भेंट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 09 Oct 2020

Last updated on: Oct 09, 2020, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश सर्कल की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल नीरा रंजन शेरिंग  ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की।विश्व डाक दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डाक कर्मी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करते हुए अपने जीवन को जोखिम में डालकर न केवल पत्र, बल्कि आवश्यक वस्तुओं, दवाओं, भोजन और सुरक्षा किटों को कोरोना योद्धाओं की लड़ाई के लिए वितरित किया है। उन्होंने कहा कि आज डाक सेवाओं में आम आदमी का भरोसा बढ़ा है और अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने इन सेवाओं में अधिक प्रौद्योगिकी शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कोरोना महामारी की अवधि के दौरान पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने में डाक कर्मियों की सेवाओं की सराहना की।उन्होंने वाययुमार्ट नामक ई-कामर्स कंपनी की मदद से चुनिंदा शहरों में पोस्ट आफिस के माध्यम से सेब के वितरण और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल की पहल की सराहना की।

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के पक्षियों पर बीस चित्र पोस्टकार्डों का एक सेट जारी किया और हिमाचली गुड़िया पर आधारित एक चित्र पोस्टकार्ड का भी विमोचन किया।नीरा रंजन शेरिंग ने राज्य में डाक सेवाओं की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश डाक मंडल अपने 2795 डाकघरों के माध्यम से पूरे राज्य में डाक सेवाएं प्रदान कर रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत राज्य के लगभग 3.65 लाख पेंशनरों को पोस्ट आफिस के माध्यम से हर तिमाही में पेंशन वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी डाकघरों में लगभग 51.9 लाख विभिन्न प्रकार के बचत खाते हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के नए पद के साथ लगभग 3.5 लाख खाते खोले गए हैं।निदेशक, डाक सेवाएं दिनेश कुमार मिस्त्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Bandaru Dattatreya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD