Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 10 के संत हरचंद सिंह लोंगोवाल नगर में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

कहा, होशियारपुर के सर्वागीण विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Oct 2020

Last updated on: Oct 08, 2020, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर की सभी मुख्य सड़को व गलियों को प्राथमिकता के आधार पर बनाया जा रहा है। वे वार्ड नंबर 10 के संत हरचंद सिंह लोंगोवाल नगर में गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 10 में करीब 15 लाख की लागत से गलियों का निर्माण करवाया जा रहा है।कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि शहर की कोई भी सडक़ अधूरी नहीं रहने दी जाएगी और सडक़ निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में विकास की गति को तेज कर दिया गया है और शहर में अलग-अलग स्थानों में सडक़ों के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर की नुहार बदल दी जाएगी।उन्होंने कहा कि ने होशियारपुर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 संबंधी सभी जरुरी सावधानियों को अपनाते हुए योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य करवाया जाए और इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से करोड़ों रुपयों की लागत से इन सडक़ों व गलियों के निर्माण का कार्य शुरु  किया जा रहा है, इस लिए सडक़ निर्माण कार्य में अगर किसी तरह की कोताही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अपील करते हुए कहा कि मिशन फतेह के अंतर्गत कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सावधानी अपना कर ही इस नामुराद वायरस से बचा जा सकता है और मिशन फतेह में सफलता हासिल की जा सकती है।इस अवसर पर डॉ. एस. पी ठाकुर, खुशबीर सिंह, परमजीत सिंह, सुरिंदर शर्मा, चैन सिंह, जागीर सिंह, सुरिंदर सैनी, रंजीत सिंह सैनी, मदन सिंह बैंस, कमान सिंह ठाकुर, गुलशन राय, सुनीश जैन के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD