Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने कनाडा और जर्मनी से चलाए जा रहे खालिस्तान जि़ंदाबाद फोर्स के आतंकवादी मोड्यूल का किया पर्दाफाश

लक्षित कर किये जाने वाले कत्ल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक हथियार बरामद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Oct 2020

Last updated on: Oct 04, 2020, 00:00 IST

पंजाब पुलिस को रविवार को मिली एक बड़ी सफलता के अंतर्गत होशियारपुर जिले के गाँव नूरपुर जाट्टां के दो व्यक्तियों मक्खन सिंह गिल उर्फ अमली और दविन्दर सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ़्तार करके खालिस्तान जि़ंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकवादी मोड्यूल का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने उनके पास से 2 अत्याधुनिक हथियार और असला बरादम किया जिसमें एक एमपी5 सब-मशीन गन समेत दो मैगज़ीन और 30 जि़ंदा कारतूस और एक 9एमएम पिस्तौल समेत दो मैगज़ीन और 30 जि़ंदा कारतूसों के अलावा एक सफ़ेद रंग की ईटीओस कार (पीबी-11-बीक्यू 9994), 4 मोबाइल फ़ोन और एक इन्टरनेट डौंगल शामिल हैं।डीजीपी पंजाब पुलिस श्री दिनकर गुप्ता ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि कैनेडा रहते हरप्रीत सिंह ने तकरीबन 2 महीने पहले उनके साथ संपर्क करके उनको पंजाब में आतंकी मॉड्यूल खड़ा करने के लिए उकसाया। तफ़तीश के दौरान दिए बयानों के अनुसार हरप्रीत खालिस्तान जि़ंदाबाद फोर्स (केज़ैडएफ) का कार्यकर्ता है जो अक्सर पाकिस्तान जाता रहता है और पाक आधारित केज़ैडएफ के प्रमुख रणजीत सिंह उर्फ नीटा का करीबी साथी है। मुलजिमों ने आगे बताया कि उपरोक्त हथियार और असला उनको नीटा ने अपने अनजान गुर्गों के द्वारा सप्लाई किया है। इस मोड्यूल में शामिल कुछ और विदेशी आतंकवादियों, जिनका अमरीका और जर्मनी के साथ सम्बन्ध होने का शक है, के बारे में श्री गुप्ता ने बताया कि ये लोग विदेशी फंड के तौर पर मनी ट्रांसफर सेवाओं जैसे कि वेस्टर्न यूनियन और अन्रू कई चैनलों के द्वारा पैसा अमली को ट्रांसफर कर रहे थे।डीजीपी ने आगे खुलासा किया कि मक्खन सिंह उर्फ अमली एक कट्टरपंथी खालिस्तानी आतंकवादी है जिसको पहले पंजाब पुलिस ने आतंकवाद के साथ सम्बन्धित अलग-अलग अपराधों में गिरफ़्तार किया था। अमली पाकिस्तान से भी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुका है और 1980 और 1990 के दशकों के दौरान अमरीका में भी रहा है। 

वह पाक आधारित बब्बर खालसा इंटरनैशनल के प्रमुख वधावा सिंह बब्बर के साथ पास से जुड़ा रहा है और 14 सालों तक उसके साथ पाकिस्तान में रहा।उन्होंने बताया कि इस बारे में तारीख़ 04.10.2020 को एफआईआर नं. 204 अधीन धारा 120-बी, 121, 152 आइपीसी, आर्मज़ ऐक्ट की धारा 25/54/59, समेत धारा 17, 18, 18-बी, 20 गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन ऐक्ट के अंतर्गत थाना माहिलपुर, जि़ला होशियारपुर में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अमली काफ़ी समय से अलग-अलग आतंकवादी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। इससे पहले उसके विरुद्ध तकरीबन 7 केस दर्ज हुए और चालान पेश हुए परन्तु वह बरी हो गया।उन्होंने कहा कि अमली के विरुद्ध 16.05.2010 को एफआईआर नं. 30 थाना महटियाना, जि़ला होशियारपुर में हथियार ऐक्ट और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) ऐक्ट की धारा 25, 54, 59 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा उसके खि़लाफ़ एक और एफआईआर 24 एसएसओसी अमृतसर में तारीख़ 25.07.2010 को हथियार ऐक्ट 25, 54, 59 और विस्फोटक पदार्थ ऐक्ट की धारा 3, 4, 5 अधीन दर्ज की गई थी। इसी तरह तारीख़ 18.10.2010 को थाना सदर, होशियारपुर जिले में उसके विरुद्ध एफआईआर नं. 152 के अंतर्गत हथियार ऐक्ट की धारा 25, 54, 59 और विस्फोटक पदार्थ ऐक्ट समेत 17, 18, 19, 20 के अंतर्गत गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) ऐक्ट 3, 4, 5 दर्ज की गई थी। इसके अलावा, उसके विरुद्ध एनडीपीएस के अंतर्गत एफआईआर नं. 76 थाना माहिलपुर, होशियारपुर जिले में तारीख़ 11.06.2017 को एनडीपीएस ऐक्ट की धारा 18, 25, 61, 85 के अंतर्गत केस दर्ज हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा उसके विरुद्ध एक और एफआईआर नं. 163 थाना माछीवाड़ा, पुलिस जि़ला खन्ना में विस्फोटक पदार्थ ऐक्ट की धारा 4, 5 के अंतर्गत केस दर्ज हुआ था।डीजीपी ने कहा कि आतंकवादी हमले करके राज्य में शांति और सद्भावना को भंग करने की कोशिश कर रहे कुछ खालिस्तान समर्थक तत्वों के घिनौने मंसूबों बारे जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस राज्य में घूम रहे या देश के अलग अलग हिस्सों से दाखि़ल हो रहे सभी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, छापे और चैकिंग को यकीनी बना रही है। हाल ही में इस सम्बन्धी पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार चौकसी के साथ की जा रही कोशिशें और आरंभ की गई मुहिम के परिणामस्वरूप इस मोड्यूल की गिरफ़्तारी संभव हुई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD