Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 13 व 16 से बाबा बन्ने शाह को जाने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

25 लाख रुपए की लागत से करीब सवा किलोमीटर तक बनने वाली इस सडक़ का निर्माण कार्य एक सप्ताह में होगा पूरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Oct 2020

Last updated on: Oct 04, 2020, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का लक्ष्य प्रदेश का सर्वांगीण विकास है और इसके लिए किसी तरह बाकी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वे वार्ड नंबर 13 व 16 से बाबा बन्ने शाह को जाने वाली सडक़ के निर्माण के कार्य को शुरु करवाने के दौरान इलाका वासियों को संबोधित कर रहे थे। करीब सवा किलोमीटर लंबी इस सडक़ के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे और एक सप्ताह के भीतर यह निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस इलाके को पिछली सरकारों ने हमेशा विकास से दूर रखा है लेकिन कांग्रेस सरकार के आते ही इलाके का हर संभव विकास करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 2006 में इस क्षेत्र में सडक़ का निर्माण कार्य करवाया गया था। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लोगों की लंबे समय से मांग थी कि सडक़ निर्माण करवाया जाए। हमने लोगों की मांग को मुख्य रखते हुए सबसे पहले यहां इलाका वासियों के लिए 100 प्रतिशत सीवरेज की सुविधा उपलब्ध करवाई और अब लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए सडक़ निर्माण कार्य को करवाया जा रहा है। उन्होंन विश्वास दिलाया कि इस क्षेत्र में पानी और अन्य जरुरी सुविधाओं की कमी नहीं आने दी जाएगी।

सुंदर शाम अरोड़ा ने इस दौरान कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि सडक़ के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के पक्ष से कोई कमी नहीं रहनी। उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में किसी तरह की कोई कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्वंय सडक़ निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री की मात्रा के बारे में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में अगर किसी तरह की लापरवाही सामने आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर पंजाब राज उद्योग विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ब्रह्म शंकर जिंपा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, अमरीक चौहान, मनजिंदर पाल, गंगा प्रसाद, बलविंदर कुमार बिंदी, अजीत सिंह लक्की, अमरजीत कौर सैनी, जसपाल परमार, शादी लाल, गुरदीप कटोच, गुलशन राय, सुनीश जैन, जतिंदर पुरी, रजनीश टंडन के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।                  

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD