Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

सैन्य सम्मान के साथ दी गई हवलदार कुलदीप सिंह को अंतिम विदायगी

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा, विधायक संगत सिंह गिलजियां, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने शहीद को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Oct 2020

Last updated on: Oct 02, 2020, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर की सीमा पर सरहद पार से हुई गोलीबारी में शहीद हुए होशियारपुर के गांव राजू दवाखरी के हवलदार कुलदीप सिंह को आज सैन्य सम्मान के साथ उनके गांव में ही अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा, मुख्य मंत्री के राजनीतिक सलाहकार व उड़मुड़ विधान सभा क्षेत्र के विधायक संगत सिंह गिलजियां, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के अलावा अन्य गणमान्यों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने शहीद के परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और कभी भी परिवार को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हवलदार कुलदीप सिंह एक बहादुर योद्धा थे और उनके महान बलिदान के प्रति देश सदा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहीद हवलदार कुलदीप सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया व एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई है। इस दौरान एस.पी. रमिंदर सिंह, एस.डी.एम. दसूहा रणदीप सिंह हीर के अलावा सैन्य अधिकारी व विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्यों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।गौरतलब है कि वीरवार जम्मू -कश्मीर सीमा पर पाकिस्तानी फ़ौज की ओर से की गई गोलीबारी के दौरान 15 सिख लाइट इंफेंट्री के हवलदार कुलदीप सिंह शहीद हो गए थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , Havildar Kuldeep Singh , Dasuya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD