Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तीनों कृषि बिल पूरी तरह से किसानों के हक में और किसानों के फायदे के लिए लाए गए : हरदीप सिंह पुरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Oct 2020

Last updated on: Oct 03, 2020, 00:00 IST

केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में पास किए गए किसान बिलो पर विपक्ष द्वारा मचाए जाए रहे हंगामे व किसान बिलो की सच्चाई की जानकारी देने हेतु  नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय "कमलम" में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की । कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषक उपज व्यापार व वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) बिल 2020, कृषक (सशक्तिकरण व सरंक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार बिल 2020 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम (संशोधन) बिल 2020 । यह तीनों बिल पूरी तरह से किसानों के हक में और किसानों के फायदे के लिए लाए गए है। विपक्ष बिना किसी वजह के केवल राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए शोर मचा रहा है । जबकि वास्तव में यह बिल किसान की आय बढ़ाने वाले और उसकी आमदनी को सुरक्षित करने वाले हैं ।उन्होंने कहा की ये बिल पारदर्शी तरीके से किसानों को सरंक्षण देगा, किसानों के सशक्तिकरण में मददगार होगा और किसान का फसल को लेकर जोखिम भी कम होगा । किसान को अपनी फसल बेचने के लिये खरीदार ढूंढने कहीं नहीं जाना पड़ेगा । इसके अलावा अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, आलू, प्याज आदि आवश्यक वस्तुओं की सूची से बाहर कर दिए गए हैं ऐसा करने से कृषि या एग्रो प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेश कारों को फायदा होगा और किसानों को उत्पाद एवं उत्पाद जमा सीमा, आवाजाही वितरण आपूर्ति से छूट मिलेगी। 

हरदीप सिंह पूरी ने बताया की इन बिलों के पास होने से अब किसान अपनी उपज के दाम खुद ही तय करने के लिए स्वतंत्र होंगे। किसान की फसल सरकारी मंडियों में बेचने की बाध्यता समाप्त होगी। किसान अपनी उपज देश में कहीं भी किसी को भी बेच सकेंगे। लेनदेन की लागत घटाने को मंडी से बाहर टैक्स नहीं वसूला जाएगा। खरीदार को 3 दिन में भुगतान करना होगा। व्यापारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म यानी ऑनलाइन खरीद भी संभव हो पाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य औऱ मंडी व्यवस्था लागू रहेगी। धुलाई में मंडी शुल्क जैसी लेनदेन की लागत से राहत मिलेगी । अपनी फसल  मनचाहा खरीदार तलाश कर मन चाहे दाम पर बेचने को स्वतंत्र होंगे । लाभकारी मूल्य मिलने से उनकी आय मे सुधार होगा।हरदीपसिंह पूरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि व इन बिलो बारे सच्चाई जनता के सामने लाये व लोगो को जागरूक करे। इससे पूर्व चंडीगड़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने उनका चंडीगढ़ कार्यालय में आने पर स्वागत किया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव राम वीर भट्टी, चंद्रशेखर, कोर कमेटी के सदस्य रघुवीर लाल अरोड़ा, प्रदेश पदाधिकारी, जिला मोर्चा पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया  |

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of State for Housing and Urban Affairs , MOHUA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD