Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आईपीएल-13 : नहीं चला लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल का बल्ला, किंग्स इलेवन पंजाबको मिली हार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 01 Oct 2020

Last updated on: Oct 01, 2020, 00:00 IST

मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपने आलराउंड खेल के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब को गुरुवार को 48 रनों से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (70 रन, 45 गेंद, 8 चौके, 3 छक्के), कीरन पोलार्ड (47 रन, 20 गेंदें, 3 चौके, चार छक्के) हार्दिक पांड्या (30 रन, 11 गेंदें) की तूफानी पारियों के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 191 रन बनाए। 192 रनों के लक्ष्य के सामने पंजाब पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।मुंबई द्वारा रखे गए मजबूत लक्ष्य के सामने पंजाब की शुरुआत अच्छी जा रही थी। लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल लगभग 10 की औसत से रन बना रहे थे। ट्रेंट बोल्ट, जैम्स पैटिनसन और क्रुणाल पांड्या चार ओवर तक गेंदबाजी करने के बाद विकेट नहीं दिला पाए, इसलिए रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को लगाया।बुमराह को लाना पंजाब के लिए अशुभ साबित हुआ। बुमराह ने मयंक को बोल्ड कर मुंबई को जरूरी और बड़ी सफलता दिलाई। करुण नायर (0) का निराशाजनक प्रदशर्न जारी रहा। उन्हें क्रुणाल ने बोल्ड किया।इन दो विकेटों के जाने के बाद पंजाब की रनगति धीमी हो गई और टीम पावरप्ले में 41 रन ही बना पाई। टीम का दारोमदार अब कप्तान राहुल (17) पर था, लेकिन पंजाब के कप्तान लेग स्पिनर राहुल चहर की गेंद पर पैडल स्वीप खेलने में चूक कर बैठे और गेंद उनके स्टम्प ले उड़ी।ग्लैन मैक्सवेल और निकोलस पूरन दोनों क्रीज पर थे और दोनों में तेजी से रन बनाने की काबिलियत है लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने उनकी राह को मुश्किल कर दिया। 

रोहित ने विकेट के लिए पैटिनसन की वापसी कराई और उन्होंन पूरन (44 रन, 27 गेंद, 3 चौके और 2 छक्के) को आउट कर टीम को चौथी सफलता दिलाई।मैक्सवेल (11) काफी कोशिश करने के बाद बल्ले पर अच्छे से गेंद नहीं ले पाए। चहर की गेंद पर उनका कैच बोल्ट ने पकड़ा। यहां से पंजाब की हार पक्की दिख रही थी। जिम्मी नीशम (7), सरफराज (7) जल्दी पवेलियन लौट लिए। कृष्णप्पा गौतम 22 रन बनाकर नाबाद रहे।इससे पहले, पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पिछले मैच में एक ओवर में पांच छक्के खाने वाले शेल्डन कॉटरेल ने पंजाब को क्विंटन डी कॉक (0) के रूप में पहली सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव (10) को मोहम्मद शमी ने रन आउट कर दिया।पिछले मैच में तूफानी पारी खेलने वाले ईशान किशन (28) को इस मैच में पंजाब की टीम में शामिल किए गौतम ने पवेलियन की राह दिखाई। विकेट गिरने के अलावा मुंबई की रनगित भी कुछ अच्छी नहीं थी। 13.1 ओवरो में मुंबई का स्कोर 83 रन था।मुंबई के लिए एक राहत की बात यह थी कि कप्तान रोहित और पोलार्ड दोनों क्रीज पर मौजूद थे। रोहित ने जिम्मेदारी लेते हुए टीम के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने की ठानी और अपने शॉट्स खेलने लगे।इस बीच उन्होंने अर्धशतक पूरा किया और फिर ज्यादा आक्रामक हो गए। शमी की गेंद पर इसी अंदाज में बड़ा शॉट खेलने गए रोहित, जिम्मी नीशाम द्वारा लपके गए।रोहित की कमी को पोलार्ड और हार्दिक ने खलने नहीं दिया। पांड्या ने महज 11 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के मारे। पोलार्ड भी अपने चिर परिचत अंदाज में खेले।आखिरी पांच ओवरों में मुंबई ने 89 रन पूरे किए। इन्हीं रनों के दम पर मुंबई पंजाब को मजबूत लक्ष्य देने में सफल रही।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , Mumbai Indians , Kings XI Punjab , Rohit Sharma , Kieron Pollard , Jasprit Bumrah , Nicholas Pooran , Hardik Pandya , Kieron Pollard , Abu Dhabi , Sheikh Zayed Stadium

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD