Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

बल्लेबाजों को दबाव में लाने के लिए डॉट गेंद डाल रहा था : राशिद खान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 29 Sep 2020

Last updated on: Sep 29, 2020, 00:00 IST

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर राशिद खान ने कहा है कि विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को दबाव में लाने के लिए वह डॉट गेंदें डालने की कोशिश कर रहे थे। राशिद ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हराकर लीग के 13वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। 22 साल के राशिद को उनके इस मैच जिताऊ गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।  राशिद ने मैच के बाद अपने साथी अब्दुल समद के साथ बातचीत के दौरान कहा, " शुरू में जब मैंने अपनी पहली गेंद फेंकी, तो मैं इसे टर्न करा पा रहा था। इसलिए मैंने महसूस किया कि गेंद टर्न ले रही है और मैंने यह भी बताया कि गेंद ज्यादा टर्न ले रही है।" उन्होंने कहा, " मैंने सिर्फ सही जगह पर गेंदबाजी करने की कोशिश की और दिल्ली के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए डॉट बॉल डालने की कोशिश की।" इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से आईपीएल में पदार्पण करने वाले ऑलराउंडर समद ने कहा कि उन्होंने एनरिक नार्जे के खिलाफ जो छक्का लगाया था, उससे उन्हें आगामी मैचों के लिए आत्मविश्वास मिला है। समद ने कहा, "हां, मुझे आईपीएल में अपना पहला मैच खेलना बहुत अच्छा लगा। मैंने एनरिक नार्जे की गेंद पर एक बड़ा छक्का भी मारा। इससे मुझे विश्वास हो गया कि मैं आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगा।" जम्मू-कश्मीर के युवा आलराउंडर ने अपने पदार्पण आईपीएल मैच में सात गेंदों पर 12 रन बनाए। उन्होंने कहा, "बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले, टीम प्रबंधन ने मुझे खुद को व्यक्त करने और जिस तरह से मैं सामान्य रूप से खेलता हूं, उसी तरह खेलने के लिए कहा था। मैंने पहली गेंद से मारना शुरू कर दिया। मैंने एक-दो गेंदों को गंवा दिया, लेकिन जिस गेंद पर मैंने छक्का मारा उससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।" सनराइजर्स हैदराबाद को अब अपना अगला मैच दो अक्टूबर को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।

 

Tags: ports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , SunRisers Hyderabad , Delhi Capitals , Rashid Khan , Jonny Bairstow , David Warner , Kagiso Rabada , Sheikh Zayed Stadium , Kane Williamson , #DCvSRH #OrangeArmy #KeepRising #IPL2020

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD