ममता ने गुजरात में बच्चों की मौत पर उठाया सवाल
Web Admin
5 दरिया न्यूज
कोलकाता , 20 Mar 2014
Last updated on: Mar 20, 2014, 00:00 IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए गुजरात में बच्चों की मौत पर सवाल उठाया। मुर्शीदाबाद के लालबाग में आयोजित एक रैली में बनर्जी ने मोदी का नाम लिए बगैर कहा, "कुछ लोग गुजरात का यशगान करने में जुटे हैं और हमेशा बंगाल से उसकी तुलना करते रहते हैं। मैं उन्हें बताना चाहूंगी कि गुजरात में दंगे होते हैं, बंगाल में नहीं होते। जो लोग गुजरात के विकास के दावे करते हैं, उनसे मैं पूछना चाहती हूं कि आखिर क्यों वहां बच्चों की मौत होती है ओर कोई चर्चा भी नहीं करता।"उन्होंने कहा, "मैं दो सीटों से चुनाव लड़ने की एक नई परिपाटी देख रही हूं।" उनका यह इशारा मोदी के उत्तर प्रदेश में वाराणसी और गुजरात में वडोदरा से चुनाव लड़ने की ओर था।