Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के पहुँचने पर घरेलू एकांतवास के लिए रैपिड एंटीजेन टैस्ट किया जायेगा : बलबीर सिंह सिद्धू

प्रोटोकाल के अनुसार यात्रियों के पहुँचने से 5 वें दिन कोविड -19 के लिए आरटी-पीसीआर टैस्ट किये जाएंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Sep 2020

Last updated on: Sep 23, 2020, 00:00 IST

अंतरराष्ट्रीय यात्री जो भारतीय हवाई अड्डे पर पहुँचने पर नेगेटिव आरटी -पीसीआर टैस्ट की रिपोर्ट जमा नहीं कराते उनका रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग (आरएटी) किटों के साथ टैस्ट किया जायेगा। अगर रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग (आरएटी) में कोविड -19 के लिए रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो वह घरेलू एकांतवास के विकल्प का चयन कर सकते हैं।यह जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि आर.ए.टी. के द्वारा टैस्ट किये जाने के बाद वह अपने जि़लों के प्रोटोकोल के अनुसार भारत पहुँचने से 5वें दिन कोविड -19 के लिए आर.टी.-पी.सी.आर. टैस्ट करवाएंगे। यदि रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो घरेलू एकांतवास ख़त्म हो जायेगा। वह अगले 7 दिनों के लिए अपनी स्वास्थ्य की ख़ुद निगरानी करेंगे और अगर कोई लक्षण दिखाई देता है तो वह स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट करेंगे। यदि कोविड-19 के लिए आरटी -पीसीआर पॉजिटिव पाया जाता है, तो उनकी डाक्टरी तौर पर जांच की जायेगी और पंजाब कोविड-19 प्रबंधन प्रोटोकोल की पालना की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह संशोधित दिशा निर्देश पंजाब के सभी डिप्टी कमीशनरों और सिविल सर्जनों को जारी किये गए हैं।श्री सिद्धू ने आगे बताया कि यदि कोविड-19 के लिए आर.ए.टी पॉजिटिव आता है तो सम्बन्धित व्यक्ति घरेलू आइसोलेशन / सरकारी एकांतवास सुविधा या भुगतान के आधार पर निजी अस्पतालों के विकल्प का चयन कर सकता है और ऐसे व्यक्ति का इलाज कोविड-19 प्रबंधन प्रोटोकोल के मुताबिक किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि घरेलू एकांतवास का चयन करने वाला व्यक्ति सहमति फार्म के द्वारा दर्ज करवाएगा जिसमें बताया गया है कि उसकी रिहायश में घरेलू आइसोलेशन की सुविधा है और उसको बीमारी का कोई लक्षण नहीं है या थोड़े बहुत लक्षण हैं और उसको कोई और बीमारी (कोमारबिटी) और स्थिति काबू में है। यह व्यक्ति घरेलू एकांतवास प्रोटोकोल की सख्ती के साथ पालना करेगा।मंत्री ने कहा कि दिशा-निर्देशों के मुताबिक हवाई / सडक़ यात्रा के द्वारा पंजाब आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री अपने निजी और स्वास्थ्य सम्बन्धी विवरण के साथ स्वै-घोषणा www.newdelhiairport.in पर दर्ज करवाएंगे और इसकी एक कापी स्टेट अधिकारी को सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि दाखि़ले के मौके पर यात्रियों की स्वास्थ्य प्रोटोकोल के अनुसार जांच भी की जायेगी। राज्य में दाखि़ल होने वाले सभी विदेशी यात्रियों को स्वै-घोषणा फार्म भर कर जिला स्वास्थ्य / प्रशासनिक अथॉरिटी के पास जमा करवाना होगा।पोर्टल पर पहुँचने से पहले नेगेटिव आरटी -पीसीआर टैस्ट रिपोर्ट (यात्रा शुरू करने से पहले 96 घंटों के अंदर-अंदर) जमा करवाने वाले व्यक्तियों को उस रिपोर्ट की एक कापी पेश करनी होगी तो ही उसको घरेलू एकांतवास की इजाज़त दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इन यात्रियों को भी स्वास्थ्य अधिकारियों / जिला प्रशासन को अपनी स्वास्थ्य की स्थिति सम्बन्धी स्वै-निगरानी के लिए लिखित आवेदन देना होगा और कोवा एप डाउनलोड करके इसको एक्टिव रखना होगा। अगर कोई लक्षण नजऱ आते हैं तो वह जिला निगरानी अधिकारी या जिला प्रशासन को सूचित करेंगे। जो यात्री आरटी -पीसीआर टैस्ट रिपोर्ट जमा नहीं कराएंगे उनकी रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग (आर.ए.टी) किटों द्वारा जांच की जाऐगी।मंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्री सरकार की तरफ से कोविड -19 के फैलाव से बचाव के लिए जारी किये गए सभी सावधानियां और सुरक्षा उपायों की पालना करेंगे जैसे हाथों को साफ़ रखना, मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाई रखना आदि।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD