Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

बिचौलिए कर रहे कृषि विधेयक का विरोध : सुशील कुमार मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 21 Sep 2020

Last updated on: Sep 21, 2020, 00:00 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) ने यहां सोमवार को कहा कि कृषि सुधार विधेयक का वही लोग विरोध कर रहे हैं जो बिचौलियों के समर्थक हैं। इस विधेयक को लेकर राजद और उसके सहयोगी दलों ने रविवार को राज्यसभा में जो कर्म किया उससे बिहार का सिर शर्म से झुका है। मोदी यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में कैलाशपति मीडिया सेंटर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश बिहार से राज्यसभा के सदस्य हैं और नामचीन पत्रकार हैं। राज्यसभा में आसन के साथ जिस घटना को अंजाम दिया गया, उससे हर बिहारी शर्मसार है।उन्होंने कहा, "विरोध करने वाले वही लोग हैं जो वर्ष 2006 में बिहार कृषि उत्पादन बाजार समिति के खात्मे का विरोध करते थे। किसानों की उपज को उनके क्षेत्र में ही बिक्री की बाध्यता, किसानों का शोषण है। इसी से किसानों को मुक्त कराने के लिए 2006 में राज्य की राजग सरकार ने कड़ा निर्णय किया था।"मोदी ने कहा कि इस बिल का समर्थन मूल्य से कोई लेनादेना नहीं है। समर्थन मूल्य पर खरीद अभी भी पहले की तरह जारी रहेगी।मोदी ने बिहार की चर्चा करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में कोई धान की खरीद नहीं होती थी, राजग सरकार आने के बाद समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद शुरू हुई।उन्होंने कहा, "इस बिल के प्रावधान से किसान अपनी फसल बड़ी कंपनियों को सीधे बेच सकते हैं और उनके बीच एक एग्रीमेंट पर साइन होगा, जिससे किसान को अपनी फसल का मूल्य पता होगा। कोई कंपनी किसान को धोखा नहीं दे सकती। किसान अपनी फसल की कीमत पहले ही तय कर सकेंगे।"भाजपा नेता ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद चाहता है कि कानून नहीं आए और किसान व बिचौलियों के बीच का फासला खत्म ना हो। इस बिल के बाद बिहार को और पूरे देश को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा और पंजाब में किसानों को विपक्ष भड़का रहा है, मगर इस मुद्दे पर बिहार को हरियाणा-पंजाब नहीं बनने दिया जाएगा।

 

Tags: Sushil Kumar Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD