Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिहार : 'आत्मनिर्भर बिहार' के नारों के बीच नड्डा ने डिजीटल रथों को किया रवाना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 12 Sep 2020

Last updated on: Sep 12, 2020, 00:00 IST

बिहार में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब जोरशोर से जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को आत्मनिर्भर बिहार अभियान की शुरूआत की। इसके बाद प्रदेश कार्यालय से दर्जनों 'आत्मनिर्भर बिहार रथ' को भी रवाना किया। इन सभी रथों में एक बड़ा एलईडी लगा है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के किए गये जनहित के कामों को दिखाया गया है। साथ ही इस रथ में एक फॉर्म भी रखा गया है, जिसमें बिहार की जनता, बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और क्या कुछ किया जा सकता है, फॉर्म के जरिए अपने विचार को सीधे पहुंचा सकते हैं।इसके अलावा रथ के साथ मौजूद रहने वाले कार्यकर्ता से किसी भी सरकारी स्कीम के लाभ की जानकारी लेने के साथ, उसका लाभ उठाने की मदद भी ले सकते हैं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि लोगों से मिलने वाले सुझाव के आधार पर ही बिहार का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अभियान के तहत विभिन्न वर्गो के साथ पार्टी के प्रमुख नेता डिजिटल संवाद, टाउनहॉल, रथ सभा और जनसभा कार्यक्रम से भी संवाद स्थापित करेंगे। आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण के लिए प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं को एकत्रित किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी अभियान के दौरान सभी माध्यमों से प्राप्त हुए सुझावों को संग्रहित कर 'आत्मनिर्भर बिहार संकल्प-पत्र' बनाया जाएगा, जिसको भाजपा रोडमैप की तरह उपयोग करके, जनता के समर्थन और योगदान से अगले पांच सालों में बिहार को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगी।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD