Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फाजि़ल्का और मुक्तसर जि़ले के खेतों से जल निकासी की निगरानी के लिए नोडल अफ़सर लगाए जाएंगे : सुखबिन्दर सिंह सरकारिया

जल संसाधन मंत्री, राजस्व मंत्री और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान द्वारा फाजि़ल्का और श्री मुक्तसर साहिब जि़लों के बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुकतसर साहिब/फाजि़ल्का , 09 Sep 2020

Last updated on: Sep 09, 2020, 00:00 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, राजस्व मंत्री स. गुरप्रीत सिंह कांगड़ और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान श्री सुनील जाखड़ ने आज मुक्तसर और फाजि़ल्का जि़ले के बारिश से प्रभावित एक दर्जन से अधिक गाँवों का दौरा किया और लोगों की मुश्किलें सुनकर जल निकासी की प्रभावी कार्य योजना लागू करने के आदेश सम्बन्धित विभागों को दिए। इस मौके पर उनके साथ जलालाबाद के विधायक श्री रमिन्दर आवला और बल्लूआना के विधायक श्री नत्थू राम भी उपस्थित थे।जल संसाधन मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने इस मौके पर कहा कि सेम नालों सम्बन्धी व्यापक प्लैनिंग की ज़रूरत है और सरकार द्वारा विभाग को इस सम्बन्धी लम्बे समय के लिए टिकाऊ प्रोजैक्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि तत्काल पानी निकासी के लिए लिफ़्ट पंपों और ट्रांसफ़ार्मरों का और प्रबंध करने के आदेश विभाग को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता है कि तुरंत खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों में से पानी निकाला जाए और फिर व्यापक योजना के साथ इस समस्या का स्थाई हल किया जाए। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि पानी की निकासी के प्रबंधों की निगरानी के लिए क्रमवार गाँव स्तर पर नोडल अफ़सर लगाए जाएँ।राजस्व मंत्री स. गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने बताया कि सरकार द्वारा विशेष गिरदावरी के आदेश कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को स्पष्ट हिदायत की गई है कि कोई भी योग्य पीडि़त मुआवज़ा पाने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बारिश के साथ जिनके मकानों को नुकसान हुआ है, उसका भी सर्वे करवाकर सरकार की नीति के अनुसार मुआवज़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने के लिए भी जि़ला प्रशासन को कहा गया है। राजस्व मंत्री ने कहा कि जि़ला प्रशासन को यह भी हिदायत की गई है कि मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड धारकों को अधिक से अधिक काम दिया जाए, जिससे मज़दूर को आमदन हो सके और तत्काल उनकी मदद की जा सके।

 इस मौके पर श्री सुनील जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार इस समस्या का स्थाई हल करने के लिए उचित योजना बनाएगी, परन्तु फि़लहाल तत्काल प्राथमिकता जल निकासी की है जिससे किसान अपनी फसलों की बिजाई कर सकें। इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए राज्य कांग्रेस प्रधान श्री सुनील जाखड़ ने कहा कि जल भराव की इस समस्या का असली कारण पिछली अकाली-भाजपा सरकार की गलत नीतियाँ हैं। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार के समय के दौरान बनाए गए दोषपूर्ण नाले हैं, जिससे सेम की समस्या का हल होने की बजाय इस समस्या में और विस्तार हो गया। श्री जाखड़ ने बताया कि 2014 में वह समकालीन मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल समेत प्रधानमंत्री स. मनमोहन सिंह को मिले थे और उन्होंने 2246 करोड़ रुपए सेम नालों की त्रुटियां दूर करने के लिए दिए थे परन्तु उसके बाद यह रकम कहाँ गई इसका कोई विवरण अकाली सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यदि उक्त रकम का सही इस्तेमाल किया जाता तो आज यह हाल नहीं होना था। इस मौके पर दोनों कैबिनेट मंत्रियों और राज्य कांग्रेस प्रधान द्वारा अबोहर बाइपास, दुतारा वाली, मलुकपुरा, भंगाला, धरांगवाला, मुरादवाला, घुड़्याना, बुर्ज हनूंमानगढ़, कुहाड़्यावाली, ममूखेड़ा आदि गाँवों का दौरा किया गया। इस दौरान लोगों द्वारा बताए अनुसार अधिकारियों को तुरंत पानी की निकासी करवाने के लिए कहा गया। इस दौरान उनके साथ प्रिंसीपल सचिव सरबजीत सिंह, डिप्टी कमिश्नर स. अरविन्द पाल सिंह संधू, एस.एस.पी स. हरजीत सिंह, श्री संदीप जाखड़, जि़ला कांग्रेस प्रधान श्री रंजम कामरा, चीफ़ इंजीनियर संजीव गुप्ता, एडीसी विकास श्री नवल कुमार आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sunil Jakhar , Gurpreet Singh Kangar , Sukhbinder Singh Sarkaria , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Fazilka , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD