Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा 16 करोड़ की लागत से तैयार किये तीन नये कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र जालंधर को समर्पित

कम्यूनिटी स्वास्थ्य केन्द्रों में 80 बैड पाईप के द्वारा आक्सीजन सप्लाई के साथ किये पूरी तरह लैस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 08 Sep 2020

Last updated on: Sep 08, 2020, 00:00 IST

मैडीकल बुनियादी ढांचे को मज़बूत करके कोविड के बढ़ रहे मामलों का प्रभावशाली ढंग से मुकाबला करने के लिए की जा रही तैयारियों के मद्देनजऱ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  बलबीर सिंह सिद्धू की तरफ से आज 16 करोड़ रुपए की लागत से दादा कालोनी, बस्ती गुजां और खुरला किंगरा में तैयार किये गए तीन नये कम्युनिटी सैंटर कोविड -19 के स्तर -2 के मरीज़ों के इलाज के लिए समर्पित किये गए।इन तीनों कम्युनिटी सैंटरों में 80 बैड मौजूद हैं जिनमें 30 बैड दादा कालोनी, 30 बैड बस्ती गुजां और 20 बैड खुरला किंगरा कम्युनिटी सैंटर में उपलब्ध हैं जोकि सभी पाईप के द्वारा ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा के साथ पूरी तरह लैस हैं।इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री पंजाब, जिनके साथ सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक श्री प्रगट सिंह, श्री सुशील कुमार रिंकू, श्री राजिन्दर बेरी, श्री अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी, श्री हरदेव सिंह लाडी शोरोवालिया, डिप्टी कमिशनर श्री घनश्याम थोरी, पुलिस कमिशनर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, मेयर श्री जगदीश राज राजा और अन्य भी शामिल थे, ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कोविड के बढ़ रहे मामलों के साथ निपटने के लिए वचनबद्ध है और इन तीन नये कम्युनिटी स्वास्थ्य केन्द्रों के शुरू हो जाने से कोविड -19 के स्तर -2 के मरीज़ों के लिए बैडों के सामथ्र्य में विस्तार होने से इनकी संख्या 364 हो गई है, जबकि पहले सिविल अस्पतालों में यह संख्या 284 बैड थी।श्री सिद्धू ने कहा कि इन तीनों कम्यूनटी स्वास्थ्य केन्द्रों में मौजूद 80 बैडों को पाईप के द्वारा ऑक्सीजन सप्लाई के साथ लैस किया गया है जोकि कोविड के मरीज़ों के इलाज के लिए प्राथमिक ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य केन्द्रों की तरफ से कोविड -19 के खि़लाफ़ जंग में अहम भूमिका निभाई जायेगी।

इस मौके पर लोगों से अपील करते हुये श्री सिद्धू ने कहा कि कोविड -19 के लक्षणों को हलके में न लिया जाये और जब भी इस बीमारी सम्बन्धी कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नज़दीक की स्वास्थ्य संस्था के साथ संपर्क करने के अलावा कोविड टैस्ट करवाने को यकीनी बनाया जाये जिससे बीमारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों की तरफ से देरी से डाक्टर के साथ संपर्क किया जाता है, तो उनकी हालत बहुत बिगड़ जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास इस महामारी से निपटने के लिए फंडों और साधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से लोगों की कीमती जानें बचाने की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके लिए हम सब को मिल कर प्रयास करने की ज़रूरत है।कोरोना वायरस महामारी की आड़ में मानवीय अंगों की तस्करी और मुनाफ़ाखोरी सम्बन्धी गलत अफ़वाहें फैलाने वालों को सख़्त चेतावनी देते हुये श्री सिद्धू ने कहा कि इस सम्बन्धी पुलिस विभाग को हिदायतें दी गई हैं कि ऐसे शरारती अनसरों के खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाये।श्री सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से कोविड -19 के सक्रिय मरीज़ों और घरों में एकांतवास हुए लोगों को 50,000 मुफ़्त कोविड केयर किटें मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन किटों में ऑकसीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, फेस मास्क और ज़रूरी दवाएँ मौजूद होंगी।श्री सिद्धू ने कहा कि जालंधर की टीम की तरफ से नोवेल कोरोना वायरस के मुकाबले के लिए बहुत ही प्रभावशाली ढंग से ड्यूटी निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह यत्न तब तक जारी रहने चाहिएं, जब तक कोरोना वायरस पूरी तरह ख़त्म नहीं हो जाता।उन्होंने बताया कि सहूलतें जैसे कि ऑपरेशन थियेटर, ऐमरजंसी वार्ड, डिस्पेंसरी, फीमेल और मेल वार्ड, एलिवेटर और अन्य मुहैया करवाई गई हैं।इस मौके पर पंजाब हैल्थ सिस्टम कोरर्पोशन के उप-चेयरमैन श्री बोबी सहगल, डिप्टी मेयर श्री हरसिमरनजीत सिंह बंटी, उप-मंडल मैजिस्ट्रेट श्री राहुल सिंधु, डा. जय इन्द्र सिंह, सिविल सर्जन डा.गुरिन्दर कौर चावला, डिप्टी मैडीकल कमिशनर डा. ज्योति, सीनियर मैडीकल अफ़सर डा.कशमीरी लाल, डा.जगदीश कुमार, कार्यकारी इंजीनियर पंजाब हैल्थ सिस्टम कोरर्पोशन श्री सुखचैन सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Chaudhary Santokh Singh , Santokh Singh Chaudhary , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD