Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ईरान, रूस मिलकर करेंगे कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काहिरा , 06 Sep 2020

Last updated on: Sep 06, 2020, 00:00 IST

ईरान और रूस मिलकर इस्लामिक गणराज्य में कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन करेंगे। इस दौरान ईरान में मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 384,666 हो गई है। इस बीच इराक के स्वास्थ्य अधिकारी ने चेतावनी दी है कि नागरिकों को कोरोनावायरस को लेकर गंभीरता कम नहीं करनी चाहिए क्योंकि यहां एक ही दिन में 4,644 नए मामले दर्ज हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को बताया कि मध्य पूर्व में ईरान सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है। यहां अब तक महामारी ने 22,154 लोगों की जान ले ली है और 3,708 अभी भी गंभीर स्थिति में हैं।ईरान-रूस के बीच वैक्सीन के प्रोडक्शन को लेकर कोऑपरेशन की घोषणा शनिवार को मॉस्को में ईरान के राजदूत कजेम जलाली और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के सीईओ किरील दिमित्रिग ने ऑनलाइन मीटिंग में की। इस दौरान जलाली ने दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा सहयोग का आह्वान किया।वहीं इराक में एक दिन में 4,644 मामले दर्ज होने के बाद कुल संख्या 256,719 हो गई है। साथ ही 63 नई मौतों के साथ मरने वालों की कुल संख्या 7,422 हो गई है।इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख रियाद अब्दुल-आमिर ने कहा, "नागरिकों द्वारा नियमों के पालन में कमी से संक्रमण बढ़ेगा और मंत्रालय को इसे एक निश्चित स्तर पर रोकना जरूरी है क्योंकि हमारे पास स्वास्थ्य संस्थानों की क्षमता सीमित है। वरना इससे मौतों की संख्या में भी वृद्धि होगी।"सऊदी अरब ने 791 नए मामलों और 34 और मौतों की घोषणा की है, जिससे यहां अब तक दर्ज हुए मामलों की संख्या 319,932 और मौतों की संख्या 4,049 लोगों की मौत हो गई।तुर्की में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 278,228 हो गई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने ट्वीट कर कहा, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6,620 हो गई है।कतर में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के 1,19,864 मामले और 202 मौतें दर्ज हुई हैं।इजराइल में संक्रमण की कुल संख्या 1,28,936 और मौतों की संख्या 1,007 हो गई है।मोरक्को में यह आंकड़ा 70,160 और 1,329 है।वहीं अल्जीरिया में संक्रमण के कुल मामले 46,071 और मरने वालों की संख्या 1,549 हो गई है।फिलिस्तीन में संक्रमण की संख्या बढ़कर 33,250 और मौतों की संख्या 199 हो गई है।इस बीच गाजा पट्टी में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमण में वृद्धि की चेतावनी दी है।हाल ही में भीषण विस्फोटों का सामना करने वाले लेबनान में कोविड-19 संक्रमणों की संख्या 20,011 और मरने वालों की संख्या 187 हो गई है।इसी तरह बाढ़ से बदहाल सूडान में कोरोना के 13,407 मामले और 832 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , World Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Covid-19 vaccine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD