Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा कोविड -19 सम्बन्धी गलत धारणाओं और भेदभाव को ख़त्म करने के लिए जागरूकता मुहिम का आगाज्

पंजाब सरकार द्वारा यूएन.डी.पी. इंडिया और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर चलाई जायेगी जागरूकता मुहिम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Sep 2020

Last updated on: Sep 04, 2020, 00:00 IST

कोविड -19 के इस संकटकालीन समय के दौरान जब स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी के फैलाव को काबू करने की तैयारी में है, विभाग को एक नयी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में बीमारी को लेकर गलत धारणाओं और भेदभाव बढ़ रहा है, जिसको तुरंत हल करने की ज़रूरत है। यह जानकारी आज स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने एक ऑनलाइन मीटिंग के द्वारा इस मुहिम की शुरुआत करते हुये दी। इस मीटिंग में विभिन्न श्रेणियों का स्टाफ जैसे मास मीडिया अधिकारी, ब्लॉक एक्स्टेंशन ऐजूकेटरज़, आशा वर्कर और इस मुहिम के सम्बन्ध में मल्टीपरपज़ हैल्थ सुपरवाइजऱ शामिल थे।इस मौके पर जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह मुहिम स्वास्थ्य विभाग पंजाब की तरफ से यू.एन.डी.पी इंडिया और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से चलाई जा रही है। सभी पॉजिटिव मरीज़ों को अफ़वाहों और गलत प्रचार से बचाने के लिए कौंसलिंग के साथ साथ कोरोना सम्बन्धी भरोसेयोग्य और सही जानकारी मुहैया करवाने की बहुत ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम कोविड -19 और मानसिक तनाव से पीडि़त लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मददगार साबित होगी।मंत्री ने कहा कि कुछ शरारती अनसरों की तरफ से अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं और लोगों को ऐसी अफ़वाहों से बचना चाहिए और सरकार की तरफ से ऐसे समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने महामारी के विरुद्ध अग्रिम पंक्ति में लड़ते अपनी जान कुर्बान करने वाले कोरोना योद्धों के प्रति हमदर्दी भी ज़ाहिर की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोविड सम्बन्धी उचित व्यवहार और ज़रूरी सावधानियों की पालना करें।

इस मुहिम संबंधी और ज्यादा जानकारी देते यू.एन.डी.पी. इंडिया के स्टेट प्रोजैक्ट अफ़सर (एस.पी. ओ.) डा. मनीषा मंडल ने बताया कि जब से इस बीमारी को महामारी घोषित किया गया था और बहुत ही भयानक संक्रमण की बीमारी पाया गया था तब से ही आम लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए कई परहेज़ और सावधानियों की पालना करने सम्बन्धी जागरूक किया गया। विभिन्न अनुसंधानों ने साबित कर दिया कि प्राथमिक सावधानियां इस्तेमाल करना जैसे मास्क डालना, बार बार हाथ धोना और सामाजिक दूरी बनाई रखना इसके फैलाव को रोकने में काफ़ी प्रभावशाली हैं। परन्तु कोविड -19 के कारण दूसरे देशों में हुई मौतों की संख्या को देख कर लोग घबरा गए और एक डर पैदा हो गया। लोगों के मन में उपजा यह सहम इस बीमारी से निपटने में एक रुकावट है।उन्होंने कहा कि ज्ञान की कमी के कारणइस क्षेत्र में बहुत सारी गलत जानकारी सामने आ रही है। लोगों के मन में से बीमारी सम्बन्धी अफ़वाहों, डर और गलत धारणाओं को ख़त्म करने के लिए ही ऐसी जागरूकता मुहिम की ज़रूरत थी।नेशनल प्रोफेशनल अफ़सर, मानसिक स्वास्थ्य और ड्रग अब्यूज़, विश्व स्वास्थ्य संगठन इंडिया डा. अतरेआ गांगुली और नेशनल प्रोग्राम मैनेजर (स्वास्थ्य एवं गवर्नेंस यूनिट, यू.एन.डी.पी इंडिया) डा. चिरंजीव भट्टाचारिया ने इस समय रोग के फैलाव को काबू करने के लिए कोविड सम्बन्धी उचित व्यवहार की सावधानियां जैसे कि दूर से अभिवादन करना, हर समय मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाये रखना, अपनी आँखें -नाक और मुँह को छूने से बचना, अनावश्यक यात्रा से परहेज़ करने को अपनाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने स्टाफ को पॉजिटिव व्यक्तियों, उनके पारिवारिक सदस्यों और उनके पड़ोसियों को भी इस बीमारी से सम्बन्धित गलत धारणाओं को ख़त्म करने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग के डायरैक्टर डा.अरविन्दर  सिंह गिल ने लोगों को जागरूक करने में स्वास्थ्य विभाग के मास शिक्षा और मीडिया विंग की भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस विंग के कर्मचारी पहले से ही लोगों को कोविड सम्बन्धी उचित व्यवहार की पालना करने और जागरूक करने में बढिय़ा काम कर रहे हैं और इस नयी मुहिम के द्वारा इस बीमारी सम्बन्धी बनाई जा रही गलत धारणाओं और भेदभाव को ख़त्म करने की आशा की जाती है और उनको ‘टुगेदर विद्द कोविड’ के नारे को फैलाना चाहिए।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD