Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बहुकरोड़ी वजीफा घोटाला : साधु सिंह धर्मसोत के विरुद्ध ‘आप’ ने किया जिला-स्तरीय रोष प्रदर्शन

होनहार दलित बच्चों के दोषी धर्मसोत को बचा रहे हैं मुख्यमंत्री - ‘आप’

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 04 Sep 2020

Last updated on: Sep 04, 2020, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को यहां डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन करते हुए वजीफा घोटाले में फंसे कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को तुरंत बर्खास्त करके मंत्री और पूरे वजीफा घोटाला गिरोह के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज करने की मांग की।रोष धरने का नेतृत्व पार्टी के सीनियर नेतागण मैडम राज लाली गिल, नरिन्दर सिंह शेरगिल, हरीश कौशल, हरजीत बंटी, गुरमेज सिंह काहलों, गुरतेज सिंह पन्नू, कुलजीत सिंह रंधावा, बहादर सिंह चाहल, आरती राणा, स्वीटी शर्मा, नवजोत सैनी, जगदेव मलोआ, गोविन्दर मित्तल, सरबजीत कौर. डा. सनी आहलूवालीया, बलविन्दर कौर धनौड़ा, परमिन्दर सिंह गोल्डी, प्रभजोत कौर, जसपाल कउनी के नेतृत्व में आयोजित रोष धरने के दौरान कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की और साधु सिंह धर्मसोत के साथ मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह के पुतले फूंके। इस उपरांत पंजाब के राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया।‘आप’ नेताओं ने कहा कि धर्मसोत लाखों होनहार दलित विद्यार्थियों के भविष्य का हत्यारा है। 

धर्मसोत के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जितने दस्तावेजी सबूतों के साथ सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपी है, उसकी गंभीरता को देखते हुए इस भ्रष्ट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को पांच मिनटों में मंत्रिमंडल से बर्खास्त करके फौजदारी मुकद्दमा दर्ज कर लिया जाना चाहिए था।‘आप’ नेताओं ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह दलित विद्यार्थियों की वजीफा स्कीम में सीधा 63.91 करोड़ रुपए हड़पने वाले अपने भ्रष्ट मंत्री (धर्मसोत) को बर्खास्त करने से बचाने के लिए सभी नैतिक और प्रशासनिक हदें लांघ रहे है।‘आप’ नेताओं ने कहा कि घोटाला जनतक होने के 10 दिन बीत जाने के बावजूद कांग्रेस हाईकमान और मुख्य मंत्री अमरिन्दर सिंह अपने भ्रष्ट परंतु ‘कमाऊ पुत्र’ को बचाने के लिए जल्दीबाजी में हैं।‘आप’ नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस वजीफा घोटाले की विभागीय जांच 2 अधिकारियों को सौंपे जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जांच कोई भी एजैंसी करे परंतु जांच माननीय हाईकोर्ट के मौजूदा जजों की निगरानी में समयबद्ध हो और इस जांच का दायरा 2012-13 तक बढ़ाया जाए, क्योंकि बादलों की सरकार के समय भी पोस्ट मैट्रिक स्कालर्शिप स्कीम में अरबों रूपए की गड़बड़ी हुई है।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , Mohali , AAP Punjab , S.A.S.Nagar , S.A.S.Nagar Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD