Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

डिवीजनल कमीशनर ने आर्यन्स ग्रुप और रोटरी कल्ब, राजपुरा द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम की शोभा बढाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला/राजपुरा , 04 Sep 2020

Last updated on: Sep 04, 2020, 00:00 IST

आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिस राजपुरा, नजदीक चंडीगढ़ और रोटरी क्लब, राजपुरा द्वारा पटियाला में शिक्षक दिवस मनाया गया। डिवीजनल कमीशनर, पटियाला, आईएएस श्री चंदर गैंद इस अवसर पर मुय अतिथि थे और डॉ. अंशु कटारिया, चेयरमैन, आर्यन्स ग्रुप गेस्ट ऑफ ऑनर थे। एडवोकेट राकेश मेहता, अध्यक्ष, रोटरी क्लब समारोह की अध्यक्षता की। इस समारोह में मुय अतिथि द्वारा राजपुरा तहसील के लगभग 12 सरकारी और गैर सरकारी शिक्षकों को समानित किया गया।डिवीजनल कमीशनर, श्री गेंद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे शिक्षक हमारी सफलता के सच्चे आधार हैं। वे छात्रों को उनके बेहतर भविष्य के लिए तैयार करते हैं क्योंकि वे ज्ञान के वास्तविक प्रतीक हैं। उन्होंने एक छात्र के जीवन में शिक्षक की परिवर्तनकारी भूमिका को समझाया।डॉ. कटारिया ने बातचीत करते हुए कहा कि, एक शिक्षक एक मित्र, दार्शनिक और एक मार्गदर्शक होता है, जो युवाओं के मन में आत्मविश्वास पैदा करता है, उन्हें दिशा देता है और उन्हें सपने देखने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षक अपना पूरा वर्ष हमें शिक्षित करने में लगाते हैं और बेहतर इंसान बनने में हमारी मदद करते हैं।यह उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब, राजपुरा की स्थापना 1966 में हुई थी और 55 से अधिक वर्षों से यह कल्ब समाज के लिए महान कार्य कर रहा है।एडवोकेट मेहता ने कहा कि कुल 12 शिक्षको को समानित किया गया जिनमें पुनिका महाजन, कुसुम सूद और मनप्रीत मान, आर्यन्स ग्रुप; जसविंदर कौर, स्कॉलर पब्लिक स्कूल; रिपी वर्मा, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल, राजपुरा; रेणु रहेजा, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल (पहर कल्ला); जसवीर कौर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, राजपुरा; श्री सुमित कुमार, सरकारी को-एड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनटीसी राजपुरा; ललित, पटेल पब्लिक स्कूल, राजपुरा; मोनिया सोफत, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल खानपुर; भारती जोशी, स्कॉलर पब्लिक स्कूल, राजपुरा शामिल थे।श्री परवीन अनेजा, पास्ट प्रेजिडेंट, रोटरी क्लब, राजपुरा; श्री सुनील पबरेजा, सचिव, रोटरी क्लब, राजपुरा, श्री बरजिंदर गुप्ता, श्री संदीप आहूजा, श्री अरविंदर पाल सिंह राजू, श्री तेजवीर जैलदार, ऋषि साही, संदीप चौधरी और दया सिंह,इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , Aryan College , Chander Gaind , Aryans Group of colleges Rajpura , Rajpura , Patiala , Rotary Club Rajpura , Dr. Anshu Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD