Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जय राम ठाकुर ने भाजपा संगठनात्मक जिला सुन्दरनगर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुन्दरनगर (मण्डी) , 03 Sep 2020

Last updated on: Sep 03, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी में भाजपा संगठनात्मक जिला सुन्दरनगर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का अब तक का अढ़ाई वर्ष का कार्यकाल सफल रहा है, जिसमें कई ऐतिहासिक निर्णय और नई पहल की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों और गरीबों के जीवन में आशातीत बदलाव आए। अब यह पार्टी कार्यकर्ताओं का कत्र्तव्य है कि सरकार की पहल और कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाऐं। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार की मजबूती के लिए सरकार और संगठन में समुचित समन्वय आवश्यक है।जय राम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि विभिन्न मुद्दों को मीडिया में उछालने के बजाय इन पर उचित मंच पर चर्चा करें। प्रदेश में भाजपा सरकार के मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए यह आवश्यक है कि पार्टी के सातों मोर्चा आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार ने हिमाचल सरकार को कुछ कड़े कदम उठाने की सलाह दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में जिस व्यक्ति को जो जिम्मेवारी दी जाती है  उसे पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ पूरा करना चाहिए। पार्टी नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ सीधा सम्पर्क बनाना चाहिए ताकि पार्टी का आधार बढ़ सके। यह सोशल मीडिया के अधिकाधिक उपयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों की जबरदस्त जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और आपसी समन्वय के कारण संभव हुई थी। 

पार्टी ने प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में रिकार्ड अन्तर के साथ जीत दर्ज की।प्रदेश भाजपाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि संगठन की बेहतरी के लिए यह आवश्यक है कि लोगों के साथ जमीनी स्तर पर व्यापक सम्पर्क स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल पर भी बल दिया। प्रदेश के विभिन्न मामलों का प्रभावी रूप से प्रबन्धन करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जन कल्याण की दिशा में केन्द्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वाधिक विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।सांसद राम स्वरूप शर्मा ने भी इसअवसर पर अपने विचार रखे।भाजपा के संगठन सचिव पवन राणा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का भरपूर इस्तेमाल करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जबाव देना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार करने के लिए समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।प्रदेश भाजपा महासचिव एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की रैलियां नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए ताकि उनके साथ सदैव सम्पर्क रखा जा सके।जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।विधायक कर्नल इन्द्र सिंह, हीरा लाल एवं विनोद कुमार, पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य और अन्य पार्टी पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Vipasha Sadan Mandi , Mandi News , Mandi , Pawan Rana , Sundernagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD