Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उप्र के 16 जिलों के 644 गांव बाढ़ से प्रभावित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनउ , 02 Sep 2020

Last updated on: Sep 02, 2020, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में कम से कम 644 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। आधिकारिक सूत्रों से यह जानकारी मिली है। राहत आयुक्त संजय गोयल ने एक बयान में कहा कि ये गांव अंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फरुर्खाबाद, गोंडा, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, संत कबीर नगर और सीतापुर जिलों के हैं।बाढ़ के कारण लगभग 300 गांवों को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है और उनके निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।गोयल ने कहा कि राज्य में 373 आश्रय गृह और 784 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। साथ ही लोगों को बचाने के लिए 414 नावों को बचाव कार्य में लगाया गया है।अधिकारी ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और उत्तर प्रदेश प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की 9 टीमों को बाढ़ प्रभावित जिलों में तैनात किया गया है।प्रदेश में गंगा, यमुना, घाघरा, सरयू और शारदा सहित कई नदियां विभिन्न जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वेक्षण करने और किसानों को मुआवजा देने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

 

Tags: Weather , Lucknow , Uttar Pradesh , floods , NDRF , SDRF , Provincial Armed Constabulary , PAC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD