Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का चैक भेंट

खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने खिलाड़ी की माता को दिया चैक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 01 Sep 2020

Last updated on: Sep 01, 2020, 00:00 IST

पंजाब के खेल और युवक मामले मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का चैक लुधियाना में सिमरनजीत कौर की माता राजपाल कौर को भेंट किया।बताने योग्य है कि पिछले समय के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को अपने कार्यालय में विशेष तौर पर बुलाया था और उसे पंजाब सरकार से पाँच लाख रुपए देने का ऐलान किया था।राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बताया कि सिमरनजीत कौर ओलंपिक खेल के लिए क्वालीफाई होने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज है। उन्होंने खिलाड़ी की माता को मुबारकबाद देते हुए कहा कि न सिर्फ पंजाब बल्कि देश को उस पर गर्व है जिसने एशिया ओशेनिया क्वालीफाई मुकाबले में रजत पदक जीतकर दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच में उपस्थिति दर्ज करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह मुक्केबाज पंजाब की उन लड़कियों के लिए भी एक मिसाल है, जो मुक्केबाजी के खेल में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार की बेटी की यह आसाधारण प्राप्ति है और उसे आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार को हर संभव मदद मुहैया करवाई जायेगी।राणा सोढी ने सिमरनजीत कौर की ओलंपिक की तैयारी का समूचा खर्चा पंजाब सरकार द्वारा उठाने का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि लुधियाना जिले के गाँव चकर की इस मुक्केबाज ने गाँव से ही अपना करियर बनाना शुरू किया। 2013 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में काँस्य पदक, 2018 में सीनियर विश्व चैंपियनशिप में काँस्य पदक और 2019 में एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीते। मोहाली स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस में भी इस मुक्केबाज ने तैयारी की। मौजूदा समय में यह खिलाड़ी ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त है।इस मौके पर सिमरनजीत कौर की माता राजपाल कौर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिया कि सिमरनजीत कौर कड़ी मेहनत और पंजाब सरकार के सहयोग से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगी और पंजाब का नाम रौशन करेगी। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी स. रवीन्द्र सिंह, सीनियर यूथ कांग्रेसी नेता स. हरकरन सिंह वैद्य और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD