Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने झंडुता क्षेत्र के लिए 40 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित कीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 31 Aug 2020

Last updated on: Aug 31, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर जिले के झंडुता विधानसभा क्षेत्र के लिए 40 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।जय राम ठाकुर ने क्षेत्र के 91 हजार 562 लोगों की सुविधा के लिए झण्डुता में लोक निर्माण विभाग का मण्डल और उप-अग्निशमन केन्द्र का उद्घाटन किया।उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 11.50 करोड़ रुपये की समोह-गेहड़वी-थुराण सड़क व 10 करोड़ रुपये की लागत की झण्डुता-भरोलीकलां सड़क  के स्तरोन्यन की आधारशिला रखीं। उन्होंने सात करोड़ रुपये की लागत से सीर खड्ड पर री-रडोह में 100 मीटर स्पैन डबल पे्रस-स्ट्रैस्ड बाक्स गर्डर पुल, तलाई में 3.82 करोड़ के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 3.62 करोड़ की दसलेहड़ा-खमेड़ा कलां पुल, तलाई में 1.68 करोड़ रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विज्ञान प्रयोगशाला, झण्डुता तहसील में 94 लाख रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना चैंता जांगला ठाठल के अतिरिक्त स्त्रोत के विकास व सुधार तथा तलाई में 48 लाख रुपये की लागत की विद्युत उप-मण्डल भवन की आधारशिलाएं रखीं।वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग का मण्डल खुलने से क्षेत्र के लोगों की लम्बित मांग पूर्ण हुई है। इस मण्डल के खुलने से जिला के झण्डुता क्षेत्र में लोक निर्माण गतिविधियों को मजबूती प्रदान होगी। इसी तरह झण्डुता में अग्निशमन उप-केन्द्र आज समर्पित किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 10 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत होने वाली झण्डुता-भड़ोली सड़क से क्षेत्र के 25 हजार लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि 11.50 करोड़ रुपये से बनने वाली समोह-गेहड़ीं-थुरान सड़े से भी लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि छः करोड़ रुपये की लागत की 33 केवीए उप-केन्द्र का कार्य शीघ्र पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों की कम वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा।

जय राम ठाकुर ने झंडूता क्षेत्र के लोगों का मुख्यमंत्री कोविड फंड में 1.16 करोड़ रुपये और पीएम केयर्स में 5 लाख रुपये का योगदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोगों को 54 हजार से अधिक फेस मास्क तैयार कर वितरित किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रदान की गई सहायता संकट के समय जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों के दौरान बारिश के मौसम में कोरोना पाजिटिव मामलों में तेजी आई है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर बाहर जाने के दौरान फेस मास्क का उपयोग करने और इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने का भी आग्रह किया। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा उम्मीदवार को इसी तरह का समर्थन देने का आग्रह किया।केंद्रीय वित्त और कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने क्षेत्र की सड़कों और पुलों की बेहतर स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए झंडुता में लोक निर्माण विभाग मंडल के खोलने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने हमारे जीवन और जीवन शैली को पूरी तरह से बदल दिया है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए जन प्रतिनिधियों को लोगों को फेस मास्क और हाथ धोने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की स्थिति विश्व के अन्य विकसित देशों की तुलना में बहुत बेहतर है इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समयबद्ध निर्णयों को जाता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सितम्बर के अंत में अटल टन्नल रोहतांग जनता को समर्पित करेंगे जो प्रदेश के लोगों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर को रेल लाइन के माध्यम से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिसके लिए भानुपल्ली बिलासपुर रेल लाइन का कार्य शुरू हो गया है।विधायक झंडुता जेआर कटवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झंडुता विधानसभा क्षेत्र में गत अढ़ाई वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है, मुख्यमंत्री के इस स्नेह के प्रति क्षेत्र के लोग हमेशा आभारी रहेंगे।राज्य भाजपा कार्यकारी सदस्य राकेश गौतम ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहिन्द्र सिंह चंदेल ने इस अवसर पर सभी गणमान्यों का स्वागत किया।बहुद्देश्यीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, उपायुक्त बिलासपुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Jhandutta , Mohinder Singh Chandel , Sukhram Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD