Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बीएसएफ ने जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरंग का पता लगाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 29 Aug 2020

Last updated on: Aug 29, 2020, 00:00 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में 20 फीट लंबी सुरंग का पता लगाया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बीएसएफ के एक बयान के अनुसार, सुरंग-रोधी अभ्यास के दौरान शनिवार को गश्ती दल ने क्षेत्र की गहराई से स्कैनिंग की थी। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जिला सांबा में व्हेलबैक क्षेत्र गलार के पास बसंतार क्षेत्र में टीम को संदेह हुआ और सीमा पर बाड़ लगे स्थान के पास उन्हें एक सुरंग के बारे में पता चला। सुरंग करीब 20 फीट लंबी और 3-4 फीट व्यास की थी।बीएसएफ ने कहा, "पाकिस्तान ने शकरगढ़/ कराची लिखे बैग से रेत के बैग बनाए थे, इससे सुरंग के मुंह को छिपाने के लिए इस्तेमाल में लाया गया था। सुरंग के खुलने का स्थान आईबी (अंतर्राष्ट्रीय सीमा) से भारतीय क्षेत्र में 170 मीटर पर एक स्थानीय किसान के खेत की ओर है।"बीएसएफ ने कहा कि सुरंग का पता चलने के साथ ही बीएसएफ के जवानों ने, पाकिस्तान के आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया।बीएसएफ ने कहा, "सुरंग की उत्पत्ति आईबी के करीब पाकिस्तान क्षेत्र में है। हमारे बहु-स्तरीय घुसपैठरोधी ग्रिड में तैनात बीएसएफ सैनिकों की सतर्कता के प्रयासों ने एक बार फिर से पाक रेंजर्स के साथ आतंकवादियों की गंदे मंसूबों के बेअसर कर दिया।"बीएसएफ के अनुसार, पाकिस्तान सीमावर्ती गांवों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में नियमित रूप से जानकारी मिलती रही है, जो आए दिन भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि सतर्क बीएसएफ के जवानों ने भारत में घुसपैठ करने के देश विरोधी तत्वों के हर प्रयासों को नाकाम किया है।बीएसएफ ने कहा, "इसे देखते हुए नियमित तौर पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरंग रोधी अभ्यास किया जाएगा।"

 

Tags: Crime News JK , Crime News , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Border Security Force , BSF , Karachi , Border

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD