Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस कदम : बंडारू दत्तात्रेय

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 28 Aug 2020

Last updated on: Aug 28, 2020, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए 5 ‘ई’ इफेक्टिव, ऐफिशिएंट, इंपावर, ईज़ और इक्विटी ग्रहण करने पर विशेष बल दिया है। वह आज पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित वेबिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है। वर्तमान शिक्षा प्रणाली की कमियों को दूर करने के लिए इसमें प्रावधान रखे गए हैं। 21वीं सदी के बदलते भारत की आन्तरिक और वैश्विक चुनौतियों को पूरा करने की तैयारियां इसमें प्रतिबिंवित की गईं हैं।राज्यपाल ने कहा कि 21वीं सदी ज्ञान की सदी है और यह मानवता की व्यापक दृष्टि के साथ मानवीय मूल्यों की स्थापना करने की सदी है। ऐसी स्थिति में उत्कृष्टता, गुणवत्ता और तकनीक इत्यादि को इस शिक्षा नीति में शामिल करना निश्चित रूप से सराहनीय है।बन्डारू दतात्रेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति रूचि, योग्यता और मांग के बिना प्रतिस्पर्धा करने की प्रवृत्ति से शिक्षा को बाहर लाना आवश्यक था जो इस शिक्षा नीति से सम्भव हो पायेगा। यह हमारे युवाओं को रचनात्मक व प्रतिबद्ध जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगी।पंजाब विश्वविद्यालय, चडींगढ़ के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि विश्वविद्यालय के 78 विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की योजना पर कार्य कर रहे हैं। निर्धारित समय अवधि के लिए अल्प अवधि और दीर्घ कालीन नीति तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात पर भी विशेष बल दिया जाए कि सभी कार्य बहु-विषयक तरीके से किए जायें।यह वेबिनार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर केन्द्रित है।इस वेबीनार में पंजाब विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष और विश्वविद्यालय से सम्बन्धित विभिन्न महाविद्यालयों के मुखिया ने भी भाग लिया। प्रशासनिक, शिक्षा, ईजिंनियरिंग और तकनीकी, कौशल विकास आदि क्षेत्रों में कार्यरत शोधकताओं ने भी इसमें भाग लिया।विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर आर.के सिंगला ने प्रवक्ताओं द्वारा राष्टीय शिक्षा नीति के बारे में किये गए प्रयासों के बारे में अवगत करवाया।प्रोफेसर डेजी ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रोफेसर प्रशांत गौतम ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।राज्यपाल के सचिव राकेश कवंर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , National Education Policy , NEP , Panjab University Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD