Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने एचआरटीसी के कार्यों की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Aug 2020

Last updated on: Aug 27, 2020, 00:00 IST

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री भी उपस्थित थे।इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को एचआरटीसी की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का भी अध्ययन किया जाना चाहिए तथा नवोमेश उपाय किए जाने चाहिए।परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का दक्षतापूर्वक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को उनका लाभ प्राप्त हो सके तथा उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की कार्य कुशलता में और सुधार के लिए प्रयास किए जाएं तथा पारदर्शिता लाने के लिए व्यवहारिक प्रणाली विकसित की जाए।बिक्रम सिंह ने कहा कि परिवहन निगम में पुरानी टिकेटिंग मशीनों को बदलकर शीघ्र ही 4500 नई इलैक्ट्राॅनिक बस टिकेटिंग मशीनें (ईबीटीएम) खरीदी जाएंगी। इस पर लगभग 15 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। ये मशीनें नई सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित होंगी। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा हमीरपुर, रामपुर, नालागढ़, कुल्लू, सरकाघाट, बिलासपुर, चंबा, जसूर, मंडी और तारादेवी में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल चलाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से निगम को लगभग 50 लाख रुपये की वार्षिक आय प्राप्त हो रही है।परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकाघाट में 12.50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंस्टीट्यूट आॅफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च का कार्य प्रगति पर है। निगम द्वारा ‘राइड विद प्राइड’ के तहत शिमला शहर में आठ टैंपो ट्रैवलर और 12 टेवेरा टैक्सियां और सोलन में दो टैक्सियां ड्राई लीज़ आधार पर चलाई जा रही हैं। शिमला, चंबा, नाहन, धर्मशाला, पालमपुर, नगरोटा, कुल्लू, सुंदरनगर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, रामपुर और केलांग में 50 इलैक्ट्रिक टैक्सियां चलाई जा रही हैं।परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम द्वारा स्मार्ट कार्ड योजना, ग्रीन कार्ड योजना, सम्मान कार्ड योजना और वूमेन डिस्काउंट स्कीम चलाई जा रही हैं। उन्होंने बस स्टैंड प्रबंधन व विकास प्राधिकरण विभिन्न निर्माणाधीन बस अड्डों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने विभिन्न सुझाव दिए।एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक यूनुस ने निगम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।बैठक में प्रधान सचिव परिवहन केके पंत, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी युनूस, कार्यकारी निदेशक अनुपम कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Himachal Roadways Transport Corporation , HRTC , Electronic Bus Ticketing Machines , EBTMs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD