Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'मिर्जापुर 2' 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Aug 2020

Last updated on: Aug 24, 2020, 00:00 IST

 लोकप्रिय क्राइम ड्रामा 'मिर्जापुर' के सीजन दो का प्रसारण 23 अक्टूबर को होगा। फिल्म के सदस्य अली फजल ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। सीरीज रिलीज होने की तारीख की घोषणा फजल की आवाज के साथ एक खास वीडियो के माध्यम से की गई। करीब एक मिनट के वीडियो में गुड्डू भैया का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने दो तरह के लोगों का वर्णन किया है। पहला मृत और दूसरा जीवित। हालांकि उन्होंने तीसरे तरह के इंसान के बारे में भी बताया है, जिसे उन्होंने घायल की श्रेणी में रखा।वीडियो के अंत में वह कह रहे हैं, "हमसे सब छीन लिए और हमें जिंदा छोड़ दिए। गलती की।"अभिनेता पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल और हर्षिता शेखर गौर पहले सीजन की अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग भी अपने किरदारों में नजर आएंगे।नए सीजन में विजय वर्मा, प्रियांशु पेनयूली और ईशा तलवार के साथ कुछ दिलचस्प कलाकार जुड़े हैं। सीजन दो का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई ने किया है।नए सीजन के बारे में बात करते हुए रसिका ने कहा, "'मिर्जापुर' के दर्शक बहुत वफादार हैं। सोशल मीडिया पर मेरी किसी भी पोस्ट पर पहला सवाल हमेशा 'मिर्जापुर सीजन 2 कब आएगा' होता है। इसलिए खुश हूं कि हम अंत में सीजन 2 ला रहे हैं। मुझे यकीन है कि उन्हें लगेगा कि उनका इंतजार इसके लायक है, क्योंकि सीजन 2 में बहुत कुछ है। उन्हें अपने पसंदीदा किरदार फिर से मिलेंगे और साथ ही कुछ बहुत ही दिलचस्प नए लोगों से भी मिलवाया जाएगा। मैंने बीना त्रिपाठी का फिर से पूरा आनंद लिया है। हम इस सीजन में उसका एक अलग पक्ष देखेंगे, लेकिन वह उतना ही शक्तिशाली और अप्रत्याशित होगा।"यह सीरीज उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर मिर्जापुर की है। शो में बंदूक, ड्रग्स और अधर्म की एक अंधेरी दुनिया की कहानी दिखाई गई है। पहला भाग अपराध के शहंशाह कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं जब दो भाई, गुड्डू और बबलू (अली फजल और विक्रांत मैसी) उसके व्यवसाय में शामिल होते हैं तो उसका साम्राज्य कितना प्रभावित होता है, यह दिखाया गया है।निर्माता पुनीत कृष्ण ने कहा, "इसकी लॉन्चिंग के बाद से ही शो को मिल रहे प्यार और सराहना से अभिभूत हैं। इसकी लॉन्चिंग जबरदस्त रही है। हम एक और स्तर ऊपर उठते हुए सुनिश्चित कर रहे हैं कि दर्शकों को सीक्वल में बेहतरीन विजुअल मिले।"प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने शो के बारे में कहा, "'मिर्जापुर' न केवल दर्शकों के लिए सीमाओं को तोड़ने के बारे में था, बल्कि सामग्री निर्माता के रूप में भी हमारे लिए भी खास था। प्रामाणिकता खोए बिना भारत के ऐसे इलाकों से रोमांचकारी और अनकही कहानियों को सामने लाना हमारी सबसे बड़ी जीत रही है। 'मिर्जापुर' के पहले सीजन की प्रशंसा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में हुई है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mirzapur 2 , Ali Fazal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD