Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुशांत के प्रशंसकों की मांग, सलमान निर्मित 'द कपिल शर्मा शो' का बहिष्कार हो

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Aug 2020

Last updated on: Aug 24, 2020, 00:00 IST

सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक 'द कपिल शर्मा शो' को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि शो के निर्माताओं में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हैं। फेसबुक पर सोमवार को एक यूजर ने जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत हैशटैग एसएसआर नामक ग्रुप में लिखा, "प्रिय सदस्यों द कपिल शर्मा शो का पूरी तरह से बहिष्कार करें।"ग्रुप के अन्य सदस्यों ने यह भी साझा किया, "प्रिय एसएसआर परिवार, कृपया ध्यान रखें कि सलमान खान, 'द कपिल शर्मा शो' के सह-निर्माता हैं। हमें उन्हें न सिर्फ उनकी फिल्मों के माध्यम से, बल्कि हर ओर से, हर जगह से उनका पूरी तरह से बहिष्कार करना है। तो अब से 'द कपिल शर्मा शो' पूरी तरह से बहिष्कृत।"ग्रुप में वर्तमान में 91,000 सदस्य हैं। कॉमेडी शो का बहिष्कार करने के आह्वान को समर्थन देते हुए कई सदस्यों ने पोस्ट पर लाइक, शेयर और कमेंट किए।सलमान उन कई बॉलीवुड हस्तियों में शामिल हैं, जो सुशांत की मौत के बाद शुरू हुए नेपोटिज्म की आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुशांत के कई प्रशंसकों का मानना है कि दिवंगत युवा अभिनेता फिल्म उद्योग में नेपोटिज्म का शिकार थे।हाल ही में अपने ब्रांड द्वारा लॉन्च किए गए कोविड-19 मास्क को प्रमोट करने वाले एक ट्वीट को साझा करने के बाद सलमान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD